बलूचों ने कहा 'हटे पाक का जबरन कब्जा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सैकड़ों बलूचिस्तानियों ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के सामने पाकिस्तान के जबरन कब्जे को खत्म किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने अमेरिकी सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है और क्षेत्र में नाटो सेनाओं की तैनाती की अपील की है।
व्हाइट हाउस के सामने शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में अमेरिका में रहने वाले बलूचों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग की। प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे संगठन वायस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन के उपाध्यक्ष मामा अब्दुल कादिर बलूच ने कहा, ‘कम से कम 35,000 बलूच अब तक लापता हो चुके हैं।
यह बलचिस्तान के लोगों का मानवाधिकार हनन है। बलूचों के लापता होने के पीछे पाक की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।’ कादिर ने 2013 में क्वेटा से इस्लामाबाद तक 3000 किमी लंबे मार्च की अगुवाई की थी।
बलूचों ने अमेरिका से हस्तक्षेप की अपील की
व्हाइट हाउस के सामने यह प्रदर्शन संगठन बलूच नेशनल मूवमेंट ने आयोजित किया
था। जिसने पाक द्वारा सोची-समझी साजिश के तहत बलूचों की हत्याओं को अंजाम
दिए जाने की निंदा की है। संगठन ने अपने महासचिव डॉ. मन्नन बलूच की पाक
सेना द्वारा हत्या किए जाने की भी निंदा की है।
संगठन ने आजाद बलूचिस्तान
की वकालत करते हुए कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता तभी बहाल हो सकती
है जब बलूचिस्तान पाक के कब्जे से आजाद हो। संगठन ने प्रदर्शन के दौरान
अपने नेताओं की राजनैतिक हत्याओं पर भी चिंता जताई है।
उसने कहा है कि पाक
ने बलूचों की जमीन, गहरे सागर के बंदरगाह ग्वादर, प्राकृतिक गैस, खनिज,
तांबे और सोने की खानों से भरपूर क्षेत्रों को हथिया लिया है और वहां के आम
नागरिकों की बर्बर तरीके से हत्याएं की जा रही हैं।