फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Attorney General Jeff Sessions resigns from his post on the request of Donald Trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के महाधिवक्ता सेशंस को पद से हटाया

Thu, 08 Nov 2018 12:24 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Thu, 08 Nov 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Attorney General Jeff Sessions resigns from his post on the request of Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के महाधिवक्ता जेफ सेशंस को पद से हटा दिया है। अपने फैसले की जानकारी एक ट्वीट में देते हुए ट्रंप ने कहा कि सेशंस की जगह अस्थायी तौर पर उनके चीफ ऑफ स्टाफ मैथ्यू जी व्हिटाकर लेंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'हम महाधिवक्ता जैफ सेशंस को उनकी सेवाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'

विज्ञापन


वहीं एक पत्र में जेफ सेशंस ने लिखा है कि वो राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर इस्तीफा दे रहे हैं। अपने पत्र में सेशंस ने लिखा, 'प्रिय राष्ट्रपति, आपके कहने पर मैं अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं।' राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हुए सेशंस ने लिखा, 'सबसे अहम ये है कि मेरे महाधिवक्ता के तौर पर कार्यकाल में हमने कानून का शासन स्थापित किया।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कानून व्यवस्था संभालने वाले अपने शीर्ष अधिकारी जैफ सेशंस में भरोसा खो दिया था। सेशंस ने बीते साल खुद को अमरीकी चुनावों में रूस की कथित दखल की जांच से अलग कर लिया था। इसके बाद से उनके डिप्टी रोड रोसेंस्टाइन इस राजनीतिक रूप से बेहद अहम जांच को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed