फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   At Un Bangladesh PM urges safe zones for Myanmar Rohingya

यूएन में बांग्लादेश की पीएम बोलीं- 'म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों को मिले सुरक्षित जगह'

Fri, 22 Sep 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 22 Sep 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
At Un Bangladesh PM urges safe zones for Myanmar Rohingya
Sheikh Hasina

यूएन में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए सुरक्षित स्थान की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो डर की वजह से पलायन कर गये थे, उन्हें सुरक्षित अपने घर वापस लाया जाना चाहिये। 

विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या विवाद के बीच म्यांमार को सैन्य साजो-सामान दे सकता है भारत
विज्ञापन


यूनाइटेड नेशन के मुताबिक 4 लाख 20 हजार से ज्यादा रोहिंग्या सुरक्षा कारणों की वजह से बांग्लादेश पलायन कर गये। यूएन के मुताबिक उत्तरी रखाइन में सेना के कैंपेन के कारण कई लोग पलायन कर गये। उनके साथ रखाइन में रेप और जिंदा जलाने जैसे गंभीर मामले सामने आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलिट्री ऑपरेशन उस वक्त शुरू हुआ था जब रोहिंग्या आतंकियों ने 25 अगस्त को पुलिस पोस्ट पर हमला किया था। पीएम हसीना ने कहा कि रोहिंग्या वापस न आयें इसलिए म्यांमार अपने बॉर्डर पर लैंडमाइंस बिछा रहा है। उन्होंने यूनाइटेड नेशन से इस समस्या का समाधान निकालने की गुजारिश की।

पढ़ें: रोहिंग्याओं को वापस भेजना किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं: राजनाथ सिंह

पीएम ने एक पांच सूत्री योजना के बारे में बताया जिससे यूएन की अगुआई में म्यांमार में रोहिंग्या के लिए सुरक्षित स्थान बनाया जाये। उन्होंने कहा कि म्यांमार को यह हिंसा रोकनी चाहिए। वहीं यूनाइटेड नेशन ने मिलिट्री ऑपरेशन को नैतिक सफाई बताया। वहीं फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरोन ने इसे नरसंहार बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed