फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   arunachal pradesh tribe helps in tb research breakthrough

इलाज के बावजूद दोबारा क्यों जकड़ती है टीबी?

Fri, 01 Feb 2013 11:56 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 01 Feb 2013 11:56 AM IST
विज्ञापन
arunachal pradesh tribe helps in tb research breakthrough

शोध में पता चला है कि क्षय रोग के जीवाणु इलाज के दौरान बचाव के लिए अस्थि मज्जा की मूल कोशिकाओं में छुप जाते हैं और बाद में फिर से प्रकट होते हैं, और यही वजह है कि लोगों में इलाज के बाद भी टीबी की शिकायतें दोबारा बड़े पैमाने पर पाई जाने लगी हैं।

विज्ञापन


विश्व में साल भर में टीबी के रोग से 19 लाख लोगों की मौत होती है। विज्ञान की पत्रिका 'साइंस ट्रांसलेशनल मेडिसिन' में छपे अध्ययन के मुताबिक शरीर के भीतर मौजूद फिर से पनपने की प्रक्रिया जीवाणु को सक्रिय होने में मदद करती है।
विज्ञापन


हाल के दिनों में टीबी के मरीज ठीक होने के बाद फिर से बीमारी से ग्रसित हो गए हैं, और दोबारा उनके इलाज में बहुत दिक्कतें आती हैं, क्योंकि उन पर कई तरह के एंटीबॉयटिक का असर ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल सिद्धांत
शोध के मूल सिद्धांत का आभास भारतीय वैज्ञानिक बिकुल दास को 15 साल पहले हुआ था। समाचार एजेंसी प्रेस एसोशिएसन ने बिकुल दास के हवाले से कहा है कि हमें कुछ रोगियों की अस्थि मज्जाओं (बोन मैरो) की बायप्सी में क्षय रोग के जीवाणु देखने को मिले। इन रोगियों के टेस्ट कुछ दूसरे रोग के संबंध में करवाए गए थे।

उन्होंने कहा कि ये खोज अनपेक्षित था लेकिन मुझे ख़्याल आया कि हो सकता है कि जीवाणु मूल कोशिकाओं में छुप जाते हों। शोध के लिए अमेरिका के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने अरूणाचल प्रदेश के इदु-मिशमिश आदिवासियों के बीच रोग को लेकर काम किया, जिसने रिसर्च के मूल सिद्धांत को स्थापित करने में सहायता की।


हालांकि टीबी का इलाज पिछले 50 साल पहले खोज लिया गया था। दुनिया भर में हर साल 22 लाख लोगों को ये रोग होता है जिनमें से 19 लाख लोग मौत की नींद सो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed