फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   artifacts carved on rocks stolen

चट्टानों पर उकेरी गई कलाकृतियां चोरी

Sat, 24 Nov 2012 11:56 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
artifacts carved on rocks stolen

अमरीका में कैलिफोर्निया पहाड़ियों की चट्टानों पर उकेरी गई नक्काशियों को चोरों ने चुरा लिया है। चोरों ने बिजली से चलने वाली पत्थर काटने वाली आरी का इस्तेमाल करते हुए इन चट्टानों पर उकेरी गई नक्काशियों को चुराया।

विज्ञापन


अमरीकी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक चली इस चोरी की वारदात में चट्टान पर उकेरी गई चार नक्काशियों को चुराया गया जबकि कई अन्य नक्कशियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


लावा से बनी इन चट्टानों पर 3500 साल पहले जानवरों व शिकारियों की आकृतियां और जियोमेट्री की आकृतियां उकेरी गई थी।

मूल अमेरिकियों का कहना है कि वो अब भी अपने बच्चों को अपने इतिहास और अपनी आध्यात्मिक मूल्यों को समझाने के लिए इन नक्काशियों का इस्तेमाल करते हैं।

इस इलाके की देखभाल करने वाले भूमि प्रबंधन ब्यूरो के पुरातत्वविद ग्रेग हेवरस्टॉक ने लॉस-एंजेलेस टॉइम्स को बताया, “मैने ऐसा बुरा नुकसान नहीं देखा है।”

चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए सीढ़ियों, बिजली के जेनरेटरों और पत्थर काटने वाली आरियों का इस्तेमाल किया। ये आकृतियां 15 फुट ऊपर तक स्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि प्रबंधन ब्यूरो के क्षेत्र अधिकारी बर्नेटो लोवेटो ने बताया, “ये कलाकृतियां मूल अमेरिकियों के लिए अमूल्य हैं। इस घटना से लोगों के सांस्कृति और आध्यात्मिक भरोसे को ठेस पहुंची है। हम उन कलाकृतियों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ”

अधिकारियों का अनुमान है कि इन कलाकृतियों में से हर एक कलाकृति की काले बाज़ार में लगभग 82 हज़ार रुपये कीमत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed