{"_id":"5b61420c4f1c1b913e8b47dd","slug":"around-85-people-injured-in-mexico-plane-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको में उड़ान भरते समय अंधड़ से विमान क्रैश, 97 लोग घायल","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मैक्सिको में उड़ान भरते समय अंधड़ से विमान क्रैश, 97 लोग घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको में अंधड़ के कारण बुधवार को एयरोमैक्सिको का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में आग लगने से 97 लोग घायल हो गए। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, एम्ब्रेर 190 विमान ने दूरंगो से मैक्सिको सिटी के लिए स्थानीय समयानुसार दिन में 3 बजे उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
विमान में 88 वयस्क, नौ नाबालिग, दो शिशु और दो चालक दल के सदस्य थे। दूरंगो की गवर्नर ने घटना की पुष्टी की और कहा कि किसी के भी मरने की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अधिकतर लोगों को हल्की चोटें ही आईं, लेकिन एक लड़की के 25 फीसदी जलने की खबर है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक पायलट के रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन की जरूरत पड़ी। दूरंगो सिविल डिफेंस के प्रवक्ता एल्जेंद्रो कारडोजा ने बताया, जहाज अंधड़ की चपेट में आ गया था, जिसके बाद पायलटों को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जैसे ही विमान ने जमीन को छुआ उसमें आग लग गई।
विज्ञापन