{"_id":"58e0701e4f1c1b6d2663dd1d","slug":"around-200-died-after-landslide-came-in-columbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलंबिया: भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 200 से ज्यादा की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कोलंबिया: भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 200 से ज्यादा की मौत
बीबीसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से हुआ हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिम इलाके में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। रात भर हुई भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर आ गईं और किनारों को तोड़कर कीचड़ के साथ पानी घरों में घुस गया। पुटुमायो प्रांत में बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी का कहना है कि मुख्य अस्पताल में इतनी भीड़ हो गई है कि उन्हें संभालने में दिक्कत हो रही है। राष्ट्रपति जुआन मैन्युल सांतोस ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा राहत कार्यक्रम के तहत राहत और बचाव के लिए सैनिकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी मौसम विभाग के मुताबिक कोलंबिया में मार्च के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है और ये सिलसिला साल 2011 से जारी है। पुटुमायो प्रांत की सीमा इक्वाडोर और पेरू से लगती है। पेरू में इस साल भारी बारिश की वजह से अभी तक 90 लोग मारे जा चुके हैं। पेरू में भी भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन