{"_id":"5ac9dcc24f1c1b6d6b8b4579","slug":"army-said-two-us-soldiers-killed-in-kentucky-helicopter-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में फिर हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 सैनिकों की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में फिर हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, 2 सैनिकों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ट कैंपबेल, केंटकी में एक हेलिकॉप्टर क्रैश के दौरान 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। एएच-64ई अपाचे हेलिकॉप्टर का क्रू रुटीन ट्रेनिंग अभ्यास कर रहा था तभी शुक्रवार रात इसके क्रैश होने की खबर मिली।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि मारे गए दोनों सैनिकों की पहचान नहीं हो सकी है और इस मामले की जांच चल रही है। सेना ने कहा कि यह फोर्ट कैंपबेल के लिए दुखद घटना है। मरने वालों सैनिकों के परिवार के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हालही में मैक्सिको में बाजा कैलिफोर्निया की सीमा से कुछ किलोमीटर दूर एल सेंट्रो के पास भी एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में 4 नौसैनिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन