{"_id":"edd900d8-490f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"apple-v-samsung-judge-rejects-apple-plea-for-sales-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट: सैमसंग के 8 मॉडलों पर रोक नहीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कोर्ट: सैमसंग के 8 मॉडलों पर रोक नहीं
Updated Tue, 18 Dec 2012 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अदालत ने ऐपल की उस अर्जी को नकार दिया है जिसमें उन्होंने सैमसंग के स्मार्ट फोन की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इसी साल अमेरिका की एक अदालत ने फैसला सुनाया था कि सैमसंग ने ऐपल के पेटेंट का उल्लंघन किया है और सैमसंग को एक अरब डॉलर का जुर्माना भी लगाया था। जिसे दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने चुनौती दे रखी है। इसी फैसले के आधार पर ऐपल ने सैमसंग के स्मार्ट फोन की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि सैमसंग द्वारा पेटेंट का उल्लंघन किए जाने के कारण ऐपल की अमेरिका में होने वाली बिक्री पर कोई असर पड़ा है। जज लूसी कोह ने कहा कि जिस फोन को लेकर ये बहस हो रही है उसमें बहुत सारे फीचर्स हैं और बहुत कम हिस्सा ही ऐपल पेटेंट के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
जज ने कहा कि माना कि ऐपल कुछ फीचर्स को अपने फ़ोन तक सीमित रखना चाहता है लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि दूसरे किसी फोन को हमेशा के लिए बाज़ार में आने से रोका जाए। एक अरब का हर्जाना जीतने के बाद से ऐपल कई कानूनी मामलों में सैमसंग से हार चुका है। ऐपल ने अमेरिका में सैमसंग के आठ मोबाइल फोनों की बिक्री पर फौरन प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।
दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी ऐपल ने सैमसंग के जिन मोबाइल फोनों पर प्रतिबंध की मांग की है, उनमें गैलेक्सी सिरीज़ के एस 4जी, एस2 एटी&टी मॉडल, एस2 स्काईरॉकेट, एस2 टी-मोबाइल, एस2 एपिक 4जी, एस शोकेस, गैलेक्सी प्रिवेल, और ड्रॉयड चार्ज शामिल था। हालांकि सैमसंग का जाना-माना मोबाइल फोन गैलेक्सी एस-3 इनमें शामिल नहीं था।