फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   apple loses in patent case, samsung wins

पेटेंट मामले में ऐपल की हार

Thu, 06 Jun 2013 12:43 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 06 Jun 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
apple loses in patent case, samsung wins

पेटेंट को लेकर चल रहे विवाद में सैमसंग जीत गया है और ऐपल को हार का सामना करना पड़ा। अमेरिकी वाणिज्य पैनल ने ऐपल के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य आयोग यानी आईटीसी ने अपने फ़ैसले में कहा कि ऐपल ने सैमसंग के पेटेंट का उल्लंघन किया।

इसका मतलब ये है कि आई-पैड और आई-फोन के कुछ मॉडलों की बिक्री पर अमेरिका में रोक लगाई जा सकती है। ये पेटेंट थ्री-जी वायरलेस तकनीक और कई सेवाओं को एक साथ ट्रांसमिट करने की क्षमता से जुड़े हैं।
विज्ञापन


ऐपल का कहना है कि वो इस फ़ैसले के खिलाफ़ अपील करेगा। इस पर अगर अमेरिकी राष्ट्रपति के दफ़्तर से आदेश आता है, तो इसे वापस भी लिया जा सकता है।

ग़ौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में आईटीसी के एक न्यायधीश जेम्स गिल्डिया ने कहा था कि ऐपल ने इस मामले में पेटेंट का उल्लंघन नहीं किया है। ये मामला क़रीब तीन साल से अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमसंग ने एक वक्तव्य में कहा, “हमारा मानना है कि आईटीसी के अंतिम फ़ैसले ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ऐपल सैमसंग की तकनीकी खोजों पर क़ब्ज़ा जमाता रहा है।”

सिर्फ़ चीन में बने मॉडलों पर रोक
हालांकि सैमसंग की ये जीत केवल सांकेतिक साबित हो सकती है क्योंकि प्रतिबंध केवल उन्हीं ऐपल मॉडल्स पर लगेगा जो चीन में बने हैं और अमेरिका में उनकी बिक्री वैसे भी उतनी नहीं होती।


इनमें एटी एंड टी आई-फोन-4 और आई-फोन-3, 3जीएस, आई-पैड थ्रीजी और आईपैड-2 थ्रीजी शामिल हैं।

ऐपल के प्रवक्ता क्रिस्टीन ह्येगेट ने एक वक्तव्य में कहा, “इस फ़ैसले का अमेरिका में ऐपल उत्पादों की उपलब्धि पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

स्मार्टफ़ोन कंपनियों में जंग
ऐपल और सैमसंग के बीच कई देशों में क़ानूनी जंग चल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि ऐपल चाहता है कि गूगल के एंड्रॉयड सिस्टम की बढ़त पर ब्रेक लगे।

इसका नतीजा ये कि एंड्रॉयड सिस्टम इस्तेमाल करने वाली सैमसंग और एचटीसी जैसी स्मार्टफोन कंपनियां क़ानूनी लड़ाई में उलझ गई हैं।

पिछले साल एक अमेरिकी अदालत ने अपने फ़ैसले में सैमसंग को आदेश दिया था कि वो पेटेंट के उल्लंघन के लिए एक अरब डॉलर का जुर्माना भरे। हालांकि ये रक़म बाद में घटा दी गई थी।

विश्लेषकों का अनुमान है कि इस साल के शुरुआती तीन महीनों में सैमसंग की बिक्री ऐपल से ज़्यादा रही है। हालांकि ऐपल का स्मार्टफ़ोन बिज़नेस ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed