फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Apple appose to unlock the iphone of terrorist

एफबीआई भी अनलॉक नहीं कर पाएगी आतंकवादी का आईफोन

Fri, 19 Feb 2016 09:55 AM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Apple appose to unlock the iphone of terrorist

गूगल के सीईओ भारतवंशी सुंदर पिचाई ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी के आईफोन को अनलॉक करने के अमेरिकी कोर्ट के फैसले के खिलाफ एप्पल का समर्थन किया है।

विज्ञापन


दिसंबर में पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी सैयद फारूख ने कैलिफोर्निया में गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई थी और 22 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


मामले की जांच करने के लिए अमेरिका की एक अदालत ने एप्पल से इस आतंकी के आईफोन को अनलॉक करने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की मदद करने को कहा था।

पिचाई ने किया समर्थन

Apple appose to unlock the iphone of terrorist

एप्पल ने यह कहते हुए इसका विरोध किया था कि आईफोन को अनलॉक करने या हैकिंग के लिए कंपनी पर दबाव डालने से उपभोक्ताओं की निजता से समझौता होगा।

इस पर गूगल के सीईओ ने भी एप्पल का समर्थन किया है। पिचाई ने कई ट्वीट कर कहा है कि कानूनी आदेशों के तहत गूगल कानून प्रवर्तन एजेंसियों को डाटा उपलब्ध कराती है, लेकिन कंपनी की ओर से उपभोक्ता के उपकरणों और डाटा की हैकिंग करना पूरी तरह से अलग बात है। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हैकिंग के लिए कंपनियों को मजबूर करने से उपभोक्ताओं की गोपनीयता से समझौता होगा। पिचई ने कहा कि इस मुद्दे पर वह एप्पल सीईओ टिम कुक का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed