फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Anti-Trump protests break out in major cities of US, Lady Gaga Protests outside Trump Tower

अमेरिका में ट्रंप की जीत के विरोध में प्रदर्शन, लेडी गागा भी सड़कों पर उतरीं

Thu, 10 Nov 2016 08:58 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क / सिएटल
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ न्यूयॉर्क / सिएटल Updated Thu, 10 Nov 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Anti-Trump protests break out in major cities of US, Lady Gaga Protests outside Trump Tower
ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन करते अमेरिकी - फोटो : twitter

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद पूरे देश में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने कई राजमार्ग बंद कर दिए और ट्रंप के खिलाफ उग्र नारे लिखे बैनर लेकर उनके पुतले जलाए। हिलेरी क्लिंटन के समर्थक सड़कों पर उग्र प्रदर्शन के साथ आगजनी भी करते हुए नारे लगा रहे हैं - ‘वह हमारे राष्ट्रपति नहीं हो सकते’। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के बाहर कई प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। न्यूयॉर्क में प्रदर्शनकारी ट्रंप टावर से होते हुए करीब 40 गलियों में घूमे और ट्रंप का विरोध किया।

विज्ञापन


इस बीच सिएटल शहर में एक बंदूकधारी द्वारा भीड़ पर गोलियां चलाने के बाद पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बताया गया कि बंदूकधारी ने कुछ अन्य लोगों के साथ बहस के बाद फायरिंग की थी और यह घटना विरोध प्रदर्शन से जुड़ी हुई नहीं है। हालांकि घटना के कुछ ही मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन बंदूकधारी भागने में सफल हो गया। यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगॉन में ट्रंप विरोधी भीड़ के हाथों में जो बैनर थे उन पर ट्रंप के लिए अपशब्द लिखे हुए थे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने एक महिला की कार में तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अकेले ओकलैंड के भीतर शुरूआत में 3000 लोग सड़क पर एकत्रित हुए जो शाम 7 बजे तक 6000 से अधिक हो गए। लोगों द्वारा छुटपुट फायरिंग के कारण यहां काफी तनाव फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने गलियों में घुसकर कई खिड़कियां तोड़ डालीं। सेन फ्रांसिस्को में हालात बेकाबू बताए जा रहे हैं। अमेरिकी प्रशासन को आशंका है कि ट्रंप और हिलेरी समर्थकों में यहां हिंसक टकराव भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉप स्टार लेडी गागा ने ट्रंप टावर के बाहर प्रदर्शन किया

Anti-Trump protests break out in major cities of US, Lady Gaga Protests outside Trump Tower
लेडी गागा - फोटो : twitter
अधिकांश शहरों में प्रदर्शनकारी ट्रंप के कट्टर व नस्लवादी विचारों की आलोचना करते हुए आव्रजन और मुस्लिमों पर चुनावी घोषणाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। न्यूयॉर्क, शिकागो, फिलाडेल्फिया, बोस्टन, मेसाचुसैट्स, वाशिंगटन, पोर्टलैंड, पेनसिल्वेनिया, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, सीएटल और अन्य शहरों में लोग कई तख्तियां थामे दिखाई दिए और राजमार्गों पर चलते यातायात के बीच ‘और घृणा नहीं’ व ‘ट्रंप हमारे राष्ट्रपति नहीं’ जैसे नारे लगाते हुए नाराजगी जाहिर करते देखे गए।

हिलेरी क्लिंटन पर डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद प्रसिद्ध पॉप स्टार लेडी गागा ट्रंप टावर के बाहर एक स्लोगन लेकर खड़ी हो गईं जिस पर लिखा था - ‘लव ट्रंप्स हेट’। यह नारा चुनाव प्रचार के दौरान क्लिंटन की तरफ से दिया गया था। 30 वर्षीय लेडी गागा डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी की समर्थक थीं। वह अपनी कलाई पर अमेरिकी झंडा बांधकर काले रंग की कपड़ों में ट्रंप टावर के बाहर लेडी गागा परेशान दिखाई दे रही थीं। परफेक्ट इल्यूजन की इस गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर लगाकर टिप्पणी भी की है। उन्होंने ट्वीट किया कि - ‘अमेरिका के लिए प्रार्थना कीजिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed