{"_id":"56ff46804f1c1bbc5cf00124","slug":"anti-hindu-slogan-on-a-restaurant-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक नागरिक को रेस्तरां बेचकर चुकानी पड़ी हिंदू विरोधी नारे लिखने की कीमत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक नागरिक को रेस्तरां बेचकर चुकानी पड़ी हिंदू विरोधी नारे लिखने की कीमत
एजेंसी/ह्यूस्टन
Updated Sat, 02 Apr 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू विरोधी नारे के पोस्टर लगाने वाले पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक को इसकी कीमत फास्ट फूड रेस्तरां की फ्रेंचाइजी बेचकर चुकानी पड़ी है। प्रतिष्ठित डेयरी क्वीन ने हिंदुओं के विरोध को देखते हुए पाक मूल के नागरिक से फ्रेंचाइजी लेते हुए नए मालिक को बेच दी है। इस पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन
अमेरिकन डेयरी क्वीन कारपोरेशन के अधिकारी डीन पीटर्स ने बताया कि केमाह और टेक्सास में डेयरी क्वीन की फ्रेंचाइजी नए मालिक को सौंप दी गई है। इसके साथ ही कैफे में लगे सभी हिंदू विरोधी पोस्टरों को भी हटा दिया गया है। पाक मूल के अमेरिकी नागरिक मोहम्मद डार पिछले छह महीनों से अपने कैफे में हिंदू विरोधी नारे वाले पोस्टर व साइनबोर्ड लगा रहे थे। इसका हिंदू समेत अमेरिकियों ने भी विरोध किया था, लेकिन डार इन पोस्टरों को हटाने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
अपने इस रवैये की वजह से आखिर में उन्हें फ्रेंचाइजी छोड़नी पड़ी। इसको लेकर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने सभी अमेरिकी हिंदू संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके प्रयासों ने रंग लाया। डेयरी क्वीन कंपनी की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि हिंदू विरोधी नारों को हटाने के लिए ही फ्रेंचाइजी को बेचा गया है।
विज्ञापन