फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   an american plane crashed in zmaika.

अमेरिका का प्राइवेट विमान समुद्र में गिरा

Sat, 06 Sep 2014 12:46 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
an american plane crashed in zmaika.

अमेरिका का एक छोटा प्राइवेट विमान जमैका के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन


इस विमान में दो लोग सवार थे। दोनों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क के एक प्रोपर्टी डेवलपर और उनकी पत्नी इस विमान में सवार थे।

जमैका के डिफेंस फोर्स के मेजर बैसिल जैरेट ने बताया कि विमान पोर्ट एंटोनियो से 22 किलोमीटर पूर्वोत्तर में गिरा है।

जमैका और अमेरिकी तटरक्षक के विमान और जहाज़ दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

विमान के पायलट की ओर से एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल को कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बाद अमेरिका के दो लड़ाकू जेट विमानों ने इस विमान का पीछा किया।

इस विमान को न्यूयॉर्क के रोचेस्टर से फ़्लोरिडा के नेपल्स जाना था। लेकिन ये अपने रास्ते से भटक गया।

नॉर्थ अमेरिकन एयर डिफेंस (नोराड) के प्रवक्ता ने बताया है जेट लड़ाकू विमानों के पायलट प्राइवेट विमान के अंदर नहीं देख पाए क्योंकि विमान की खिड़कियों पर धुंध छाई हुई थी।

नोराड के एक ट्वीट के मुताबिक़ हो सकता है कि विमान में ऑक्सीजन की कमी के कारण पायलट कोई जवाब नहीं दे पा रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed