फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Ami Bera nominated President of Foreign Affairs Sub committee

एमी बेरा विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष नामित

Sat, 02 Feb 2019 06:49 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 02 Feb 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Ami Bera nominated President of Foreign Affairs Sub committee
Ami Bera

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बेरा को कांग्रेस की एक मुख्य उपसमिति का प्रमुख नामित किया गया है। उन्हें अमेरिका की विदेश नीति पर निगरानी रखने के लिए व्यापक क्षेत्राधिकार दिया जाएगा। चार बार से सांसद एमी विदेश मामलों की निगरानी और जांच से संबंधित उपसमिति के अध्यक्ष होंगे। उन्हें विज्ञान, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी पर बनी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी नामित किया गया है।

विज्ञापन


53 वर्षीय सांसद एमी बेरा ने कहा, मेरा हमेशा से मानना रहा है अपने आदर्शों से दुनिया का नेतृत्व करना अमेरिका का कर्तव्य है। महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मामलों का सामना करना, साझेदारी बनाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद सरकार को जवाबदेह ठहराना और देश के राजनयिकों के मिशन का समर्थन करना है। 
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले बेरा को विज्ञान, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी समिति के उपाध्यक्ष के बतौर भी नामित किया गया है जो किसी भी भारतवंशी के लिए एक बड़ा सम्मान है। यह समिति पूरी दुनिया में विज्ञान व प्रौद्योगिकी में अग्रणी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed