फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American think tank said cpec make tension between India and Pakistan china become stronger

यूएस थिंक टैंक ने कहा- भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ाएगा CPEC, चीन का बढ़ेगा दबदबा

Wed, 29 Nov 2017 04:07 PM IST
एजेंसी,वाशिंगटन
एजेंसी,वाशिंगटन Updated Wed, 29 Nov 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
American think tank said cpec make tension between India and Pakistan china become stronger
China-Pak CPEC
अरबों डॉलर की लागत वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) दक्षिण एशियाई देशों में चीन की पैठ को अधिक मजबूत करेगा। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को ‘बढ़ाने’ का काम करेगा। एक अमेरिकी थिंक टैंक ने बुधवार को यह बात कही।
विज्ञापन


विल्सन सेंटर में दक्षिण एशिया कार्यक्रम के उप निदेशक और वरिष्ठ एसोसिएट माइकल कुगेलमैन ने बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा, ‘सीपीईसी चीन की पैठ को मजबूत बनाएगा और साफ तौर पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को बढ़ाएगा।’ कुगेलमैन के अनुसार, सीपीईसी पाकिस्तान को अधिक बिजली उत्पादन करने में मदद कर सकता है लेकिन वह पाकिस्तान के व्यापक बिजली संकट को हल नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति और आर्थिक प्रदर्शन में स्थिरता चीन के लिए महत्वपूर्ण विषय है क्योंकि यह सीपीईसी की सफलता के लिए यह पहली शर्त है। इसके बावजूद भारत के कड़े विरोध को देखते हुए सीपीईसी ने भारत-पाकिस्तान के तनाव को बढ़ा दिया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ बोले- मैं लश्कर का सबसे बड़ा समर्थक, हाफिज मेरी पसंद


कुगेलमैन ने कहा कि यह परियोजना मध्य एशिया के बाजारों और प्राकृतिक गैस भंडारों तक पहुंचने के भारतीय प्रयासों में अतिरिक्त बाधाएं पैदा करती है। पाकिस्तान की तरफ से अपनी सरजमीं के इस्तेमाल से इनकार करने पर जमीन के जरिए भारत की इस क्षेत्र तक सीधी पहुंच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed