ओबामा के खिलाफ चलेगा मुकदमा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर अपनी संवैधानिक शक्तियों के कथित उल्लंघन के लिए मुकदमा चलाने के एक प्रस्ताव को अमरीकी संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव' ने मंजूरी दे दी है।
यह प्रस्ताव सदन में 201 के मुकाबले 225 मतों से पारित हुआ। राष्ट्रपति ओबामा के खिलाफ मुकदमा करने के लिए वकील अब कानूनी कागजात तैयार करेंगे।
इस प्रस्ताव का समर्थन करने वालों का दावा है कि राष्ट्रपति ओबामा ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार संबंधी अपने कानून में बीमा की आखिरी तारीख बढाकर संवैधानिक शक्तियों का उल्लंघन किया।
'राजनीतिक तमाशा' ओबामा
राष्ट्रपति ओबामा ने इसे समय की बर्बादी बताकर खारिज कर दिया है। उनका कहना है, ''हर कोई इसे राजनीतिक तमाशे की तरह देखता है।''
लेकिन रिपब्लिकन सांसदों का कहना है कि राष्ट्रपति ओबामा ने कई विशेष आदेश जारी करके कांग्रेस को दरकिनार किया और एक नहीं कई बार अपनी संवैधानिक शक्तियों का अतिक्रमण किया।
सेंटा बार्बरा यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया में अमरीकन प्रेसीडेंसी प्रोजेक्ट के एक अध्ययन में कहा गया है कि राष्ट्रपति ओबामा ने अपने छह साल के कार्यकाल में 183 विशेष आदेश जारी किए हैं।
उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश ने आठ वर्ष के दौरान इस तरह के 291 जबकि रोनॉल्ड रीगन ने 381 आदेश जारी किए थे।