{"_id":"5902b6514f1c1b9226c0c327","slug":"american-president-donald-trump-says-major-major-conflict-with-north-korea-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंग के साथ खत्म हो सकता है उत्तर कोरिया के साथ तनावः डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जंग के साथ खत्म हो सकता है उत्तर कोरिया के साथ तनावः डोनाल्ड ट्रंप
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ एक बड़ा युद्ध हो सकता है, लेकिन मैं इस विवाद से निपटने के लिए कूटनीतिक परिणाम का सहारा लेना ज्यादा पसंद करूंगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः उत्तर कोरिया को किनारे करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका
विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा कि अब मौका है जब हम उत्तर कोरिया के साथ बड़े विवाद को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शांति के साथ इस संकट को हल करना चाहते हैं। ट्रंप सैन्य विकल्पों की जगह कई आर्थिक प्रतिबंधों के माध्यम से इस समस्या को हल करने पर बल दे रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि हम कूटनीतिक तरीके से इस समस्या का हल करना चाहते हैं, लेकिन ये बहुत कठिन है।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साउथ कोरिया के साथ यूएस ट्रेड एग्रीमेंट खत्म करने की बात भी कही। वाशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक ट्रंप उत्तर कोरिया की बढ़ते सैन्य नीति के कारण एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर एक महस्वपूर्ण साझेदारी को भी खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः कोरिया के साथ बढ़ा टकराव, US ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट
इस दौरान उन्होंने 2011 के उत्तर कोरिया के साथ हुए अमेरिकी व्यापार संधि की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस समझौते को भयानक डील बताते हुए कहा कि ये हिलेरी क्लिंटन के कार्यकाल की बड़ी दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि ये समझौता कभी होना ही नहीं चाहिए था।
आपको बता दें कि अमेरिका ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी किया था। इसको भी उत्तर कोरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।