{"_id":"5b75154f42c79204865a753f","slug":"american-media-said-to-donald-trump-we-are-not-enemies-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के 'फेक न्यूज' मीडिया वाले बयान पर भड़के अमेरिकी अखबार, बोले- हम जनता के दुश्मन नहीं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के 'फेक न्यूज' मीडिया वाले बयान पर भड़के अमेरिकी अखबार, बोले- हम जनता के दुश्मन नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी समाचार पत्र अपनी खबरों को फर्जी और पत्रकारों को जनता का दुश्मन बताए जाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों के खिलाफ श्रृंखलाबद्ध संपादकीय लिखकर आरोपों का खंडन कर रहे हैं। बोस्टन ग्लोब ने देश के अख़बारों को प्रेस के लिए खड़े होने और आज इस संबंध में संपादकीय प्रकाशित करने को कहा था। इसमें से कई संपादकीय कल से ही ऑनलाइन दिखने शुरू हो गये थे।
विज्ञापन
ग्लोब के ओपेड संपादक मार्जोरी प्रिचर्ड के मुताबिक, करीब 350 समाचार संगठनों ने इसमें शामिल होने की बात कही है। वहीं, सेंट लुईस में पोस्ट डिस्पैच ने संवाददाताओें से ‘सच्चा देशभक्त’ बनने का आह्वान किया। द शिकागो सन-टाइम्स ने बताया कि यह माना जा रहा है कि अधिकांश अमेरिकी जानते हैं कि ट्रंप अनर्गल बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
एनसी ऑब्जर्वर के फयेट्टेविल ने कहा कि उम्मीद है कि ट्रंप रूक जाएंगे लेकिन हम ज्यादा उम्मीद लगा कर नहीं बैठे हैं। नार्थ कैरोलिना के समाचारपत्र ने कहा, 'इसके बजाए, हम उम्मीद करते हैं कि सभी राष्ट्रपति समर्थक अहसास करेंगे कि वह क्या कर रहे हैं। वह जो चाह रहे हैं इसके लिए वास्तविकता से छेड़छाड़ कर रहे हैं।'
विज्ञापन
कुछ समाचार पत्रों ने अपने मामले को बताने के लिए इतिहास से मिले सबक का इस्तेमाल किया है। ऐसे समचार पत्रों में एलिजाबेथटाउन पेन से प्रकाशित होने वाली एलिजाबेथ एडवोकेट शामिल है। न्यूयार्क टाइम्स ने भी इस पर टिप्पणी की है।