{"_id":"5a62ae6d4f1c1ba3268b54e6","slug":"american-intelligence-caught-6-chinene-ships-which-were-helping-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की खुली पोल, जहाजों के जरिए कर रहा उत्तर कोरिया की मदद: रिपोर्ट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन की खुली पोल, जहाजों के जरिए कर रहा उत्तर कोरिया की मदद: रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Jan 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन का नापाक चेहरा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गया है। दरअसल, एक रिपोर्ट के अनुसार चीन दुनिया के सामने बेशक यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा लगाए प्रतिबंधों को लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन चोरी-छिपे वह प्योंगयांग की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका के खुफिया विभाग ने उत्तर कोरिया की मदद करते हुए चीन के 6 जहाजों को पकड़ा है। अमेरिकी अधिकारियों ने सैटेलाइट और दूसरे खुफिया तरीकों के जरिए चीन के कार्गो जहाजों के बारे में सूचनाएं इकट्ठा की हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह बात सामने आई है कि चीन उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पकड़े गए सभी कार्गो जहाज चीनी कंपनियों के हैं। विभाग द्वारा इकट्ठा किए गए सभी सबूत संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के सामने पेश किए गए हैं। जिसके बाद अमेरिका ने सभी कार्गो जहाजों पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाने की मांग की है। चीन ने अमेरिका की मांग पर जहां यूएन को 4 जहाजों को ब्लैकलिस्ट करने की अनुमति दे दी है। वहीं उसका कहना है कि बाकी के पकड़े गए 6 जहाज चीनी कंपनियों के नहीं हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग द्वारा दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के पकड़े गए सभी जहाज गैर-कानूनी तरीके से उत्तर कोरिया से कोयला ले जाकर उन्हें रूस, वियतनाम सहित दूसरे देशों के जहाजों को ट्रांसपोर्ट कर रहे थे। इसी बीच चीन ने जहाज के एक मैनेजर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया द्वारा लगातार किए जा रहे मिसाइल और परमाणु परीक्षण की वजह से उसपर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट दिया है।