फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American intelligence agencies believes that North Korea making more nuclear bomb fuel despite talks

नहीं सुधर रहा किम जोंग, ट्रंप को ठेंगा दिखा बनवा रहा परमाणु बम

Sun, 01 Jul 2018 05:05 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Sun, 01 Jul 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
American intelligence agencies believes that North Korea making more nuclear bomb fuel despite talks

अमेरिकी खूफियों एजेंसियों का कहना है कि हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने कई गुप्त स्थानों में परमाणु हथियार बनाने के लिए ईंधन उत्पाद में वृद्धि की है। साथ ही उसने अमेरिका से रियायतों की मांग करते समय यह बात छिपाने की भी कोशिश की थी। एनबीसी समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने दी है।

विज्ञापन


समाचार की रिपोर्ट में पांच अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों के लिए यूरेनियम का उत्पादन बढ़ाया है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि उनके द्वारा किए गए मूल्यांकन से ये बात पता चली है कि उत्तर कोरिया के पास योंगबीन में परमाणु ईंधन उत्पादन सुविधा के अलावा भी कई परमाणु साइट हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अधिकारियों ने यह बात भी कही है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया अमेरिका को धोखा देने की कोशिश कर रहा है। इस रिपोर्ट के बारे में जब सीआईए से पूछा गया तो एजेंसी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इसके बाद राज्य विभाग ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की। खबर पर व्हाइट हाउस ने भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक तरफ उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने 12 जून को सिंगापुर में हुई मीटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ये विश्वास दिलाया था कि वह परमाणु हथियार कार्यक्रम छोड़ देगा। जिसके बाद ट्रंप ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया से अब उन्हें कोई खतरा नहीं है। वहीं दूसरी तरफ ये रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed