{"_id":"6b687288-8554-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"american-honor-for-delhi-gang-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़ित को अमेरिकी सम्मान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़ित को अमेरिकी सम्मान
Updated Tue, 05 Mar 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की सरकार ने दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की शिकार लड़की को महिला साहस की मिसाल मानते हुए मरणोपरांत सम्मानित करने का फ़ैसला किया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि इस लड़की को उसके अदम्य साहस के लिए मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।
ये पुरस्कार अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से दिया जाता है और इसका नाम है 'इंटरनेशनल वीमेन ऑफ़ करेज अवार्ड'।
आगामी आठ मार्च को अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी एक समारोह में इस लड़की को मरणोपरांत सम्मानित करेंगे।
'प्रेरणादायी'
अपने एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा "इस लड़की की आपबीती, न्याय के लिए लड़ाई और इसके परिवार के साहस ने भारत की लाखों लाख महिलाओं को यौन हिंसा के दंश से निपटने की हिम्मत दी है।"
विज्ञापन
यह सम्मान दुनिया भर में दस चुनी हुई महिलाओं को दिया जाएगा।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बात का भी ज़िक्र किया कि किस तरह से इस लड़की ने पुलिस को दो-दो बार अपना वक्तव्य दिया साथ ही उस पर हमला करने वालों के लिए लगातार सज़ा की मांग की।
विज्ञापन
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है, "इस लड़की की कहानी से हिम्मत पाने वाले लोगों की तरह ही यह लड़की भी एक कामकाजी परिवार में पैदा हुई थी जिसने अपने सपनों की तरफ़ कदम बढ़ाते हुए इस लड़की को स्वास्थ्य शिक्षा दिलाने में निवेश किया था। इस लड़की ने अभी फ़िज़ियोथैरेपी की पढ़ाई की ही थी कि इसका जीवन समाप्त कर दिया गया।"
'चेतना जगाई'
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस बात का भी ज़िक्र किया है कि किस तरह इस लड़की की असामयिक मृत्यु के बाद भारत का सभ्य समाज उठ खड़ा हुआ तथा पूरी ताकत के साथ ऐसे कानूनों को बनाने की मांग की जिनसे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके ।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा, "इन सभी कारणों से भारत की सरकार कार्रवाई कर रही है और जनता की मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रही है।"
यह सम्मान साल 2007 में आरंभ किया गया था और यह पूरी दुनिया में उन महिलाओं को दिया जाता है असाधारण साहस का परिचय देते हुए महिला अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए जान की बाज़ी लगाती हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय अब तक 45 देशों की 67 महिलाओं को सम्मानित कर चुका है।