फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American government's raises human right violations cases of india in its report

ट्रंप सरकार ने भारत को घेरा, रिपोर्ट में मानवाधिकार हिंसा का लगाया आरोप

Mon, 03 Apr 2017 09:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 03 Apr 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
American government's raises human right violations cases of india in its report
सांकेतिक चित्र
ट्रंप सरकार ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत सरकार को घेरा है। रिपोर्ट मानवाधिकार के मामलों से जुड़ी है, जिसमें भारत पर कई मामलों में मानवाधिकार हिंसा का आरोप है। रिपोर्ट में मध्य प्रदेश में सिमी आतंकियों के एनकाउंटर और सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ पर एफआईआर के मुद्दों को उठाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में मुख्य तौर पर भारत में मानवाधिकार पर खतरे के संकेत दिखाते हुए इससे जुड़ी समस्याओं के बारे बताया गया है। 'ह्यूमन राइट्स प्रैक्टिसेस इन इंडिया 2016' के शीर्षक से दी गई रिपोर्ट में आरोप है कि भारत में विदेश से मिलने वाली वित्तीय मदद पर कहीं न कहीं रोक लगाई जाती है। इतना ही नहीं महिलाओं पर अत्याचार और दहेज से होने वालों मौतों का भी जिक्र है।
विज्ञापन

  
रिपोर्ट की माने तो कई संगठनों का कहना है कि भारत में सपोर्ट न मिलने और ऐसे कदम उठाए जाने के बाद काम करना आसान नहीं है। गुजरात की तीस्ता सीतलवाड़ पर आरोप है कि उन्होंने एनजीओ के नाम पर विदेश से आए पैसे का गलत इस्तेमाल किया है और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में सरकार के सख्त रवैये को भी रिपोर्ट में उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ और उनके पति जीवन आनंद पर उस वक्त गाज गिरी जब उनके गुलबर्ग सोसायटी में करोड़ों रुपये के घपले का खुलासा वहीं के 12 निवासियों ने किया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी सवालों के घेरे में आ गए। दरअसल, सीतावाड़ वहीं है जिन्होंने गुजरात दंगों में मारे गए 69 लोगों के लिए आवाज उठाई थी और कहा था कि ये मानवाधिकार हिंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed