फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   american government cautions airline companies of shoe bombs

विमानों में 'शू बम' के ख़तरों के प्रति चेतावनी

Thu, 20 Feb 2014 04:31 PM IST
Updated Thu, 20 Feb 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
american government cautions airline companies of shoe bombs

अमेरिका ने विमान सेवा देने वाली कंपनियों को जूतों में विस्फोटक ले जाने की कोशिशों के प्रति आगाह किया है। आंतरिक सुरक्षा अधिकारियों ने किसी ख़ास ख़तरे या साज़िश के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन इतना ज़रूर बताया है कि ये चेतावनी बाहर से अमेरिका आने वाले विमानों पर केंद्रित है।

विज्ञापन


हाल के दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अमेरिका में विमानों में विस्फोटकों के ख़तरों के प्रति चेतावनी जारी की है। वर्ष 2001 में ब्रिटेन के रिचर्ड रीड ने पेरिस से मियामी जा रहे विमान को उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने अपने जूतों में विस्फोटक रखे थे।
विज्ञापन

एक समाचार एजेंसी अमरीका के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "हमारे सुरक्षा तंत्रों में कई देखे और अनदेखे क़दम शामिल होते हैं, जो ताज़ातरीन ख़ुफ़िया जानकारियों पर आधारित होते हैं। हमारा विभाग इन ख़तरों को देखते हुए सुरक्षा क़दमों को व्यवस्थित करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही अमरीका ने चेतावनी जारी करते हुए विमानन कंपनियों को कहा था कि सीधे रूस जाने वाली विमानों में टूथपेस्ट ट्यूब में विस्फोटक छिपाए जा सकते हैं।

बीतें सालों में अमरीकी एयरलाइन सुरक्षा अलर्ट

american government cautions airline companies of shoe bombs

2012: अमे‌रिका का दावा है कि उसने अमरीका आ रहे एक विमान पर हमला करने की अल क़ायदा की साज़िश को नाकाम कर दिया। विमान पर अंडरवियर बम से हमला करने की साज़िश रची गई थी।

2009: क्रिसमस के दिन डेट्राइट जा रहे नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस के विमान में धमाका करने की कोशिश की गई। नाइजीरिया के उमर फ़ारूक़ अब्दुल मुतालब अपने अंडयवियर में बम छुपा कर ले गए थे।

2006: ड्रिंक्स के रूप में बम से ट्रांसअटलांटिक विमानों को उड़ाने की साज़िश रचने के मामले में ब्रिटेन के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

2001: पेरिस से मियामी जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में धमाका करने की कोशिश। ब्रिटेन के रिचर्ड रीड अपने जूतों में छिपाकर विस्फोटक ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed