{"_id":"59995b0d4f1c1ba70b8b4633","slug":"american-general-said-pakistan-must-ensure-its-soil-is-not-used-for-terror-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, मांगा आतंकी गतिविधियों में शामिल न होने का सबूत ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, मांगा आतंकी गतिविधियों में शामिल न होने का सबूत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 20 Aug 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
General Joseph Votel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पाकिस्तान के वैश्विक आतंकवाद पर करारा हमला बोला है। टॉप अमेरिकी जनरल जोसेफ वोटल ने कहा कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी जमीन का आतंकी गतिविधियों के लिए प्रयोग नहीं किया जा रहा है। यूएस कमांडर जनरल जोसेफ वोटल ने इस्लामाबाद दौरे पर यह बात कही।
विज्ञापन
कमांडर के रूप में यह उनका तीसरा पाकिस्तानी दौरा था। यात्रा के दौरान उन्होंने पाक प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से मुलाकात की। मीटिंग में रक्षा मंत्री खुर्रम दलगीर, संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी ऑफ जनरल जनरल जनरल जुबैर हयात और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल कमर जावेद बाजाव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान की मदर टेरेसा का हुआ अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति और अार्मी चीफ भी हुए शामिल
विज्ञापन
यूएस एंबेसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि पाकिस्तानी नेताओंं और पार्टियोंं को यह सुनिश्चित करना होगा कि पाकिस्तानी भूमि का प्रयोग पड़ोसी देशों में आतंकी गतिविधियां फैलाने के लिए तो नहीं किया जा रहा! जनरल वोटल ने क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर सामजस्य स्थापित होना चाहिए।
यूएस एंबेसी ने अपने स्टेटमेंट में यह भी कहा कि अमेरिकी जनरल के पाकिस्तानी दौरे से काउंटर टेररिज्म को समझने में मदद मिलेगी। वहीं पाकिस्तान के पीएम अब्बासी ने जनरल वोटल के साथ काम करने की नीति पर सहमति व्यक्त की। अब्बासी ने जनरल वोटल से कश्मीर मामले पर भी चर्चा की।
पढ़ें: पाकिस्तानः आम की पेटियों में धमाके से हुई जिया उल हक की मौत?