फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Election: Who will be the winner

अमेरिकी चुनावः कौन जीतेगा हिलेरी या ट्रंप? पढ़ें, क्या कहती हैं भविष्यवाणियां

Mon, 07 Nov 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
American Election: Who will be the winner
- फोटो : reuters

अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव होना है। जिसके लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के बीच कड़ी होड़ चल रही है। तमाम उतार चढ़ावों के बीच दोनों उम्‍मीदवारों के बीच मुकाबला काफी कांटे का माना जा रहा है।

विज्ञापन


इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि अपने विवादित बयानों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियों के टेप लीक होने के बाद मुकाबले में पिछड़ते माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अंतिम दौर आते आते तेजी से
विज्ञापन

वापसी की है। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जाना वाकई मुश्किल हो गया है कि दुनिया की इस सबसे ताकतवर कुर्सी तक कौन पहुंचेगा।

हालांकि बीच बीच में आई कई भविष्यवाणियों और सर्वेक्षणों ने जरूर कुछ धुंध छांटने का प्रयास किया है लेकिन अभी तक भी कोई खुलकर दावा करने की स्थिति में नहीं है। इनमें से कई भविष्यवाणियां तो ऐसी हैं जो पिछले कई चुनाव परिणामों की सटीकता के आधार पर हार और जीत की घोषणा कर रही हैं आइए डालते हैं ऐसी ही भविष्यवाणियों पर एक निगाह, जिससे आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं अमेरिकी चुनावों में कौन शिखर तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिलेरी क्लिंटन 

American Election: Who will be the winner

डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हिलेरी क्लिंटन अंतिम दौर में अपने प्रतिद्वंदी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले कुछ बढ़त लेती दिख रही हैं। हालांकि यह बढ़त पिछले कुछ समय में कम हुई है बावजूद उसके अभी भी वह निर्णायक रूप से आगे हैं। इसके अलावा हाल ही में पिछले नौ चुनावों से जीत की सटीक भविष्यवाणी करती आ रही मूडीज ने भी क्लिंटन की जीत की भविष्यवाणी की है।

मूडीज ने उम्‍मीदवार के बजाय दलगत आधार पर मूडी मॉडल से जीत के नतीजों की भविष्यवाणी की है। जिसमें हिलेरी को 332 और ट्रंप को 206 इलेक्टोरल वोट मिलने का दावा किया गया है। बताया जाता है कि 1980 से अब तक के सभी राष्ट्रपति चुनावों में इस आधार पर की गई भविष्यवाणी सही रही है।

इसके अलावा हावर्ड यूनिवर्सिटी ने भी हिलेरी की जीत का दावा किया है। इसके अलावा एक धारणा ये भी है कि जो चुनावों में सबसे ज्यादा खर्च करता है वही जीत दर्ज करता है। इस मामले में हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी उम्‍मीदवार से आगे निकलती दिख रही हैं।

इसके अलावा सर्वेक्षणों में भी हिलेरी सबसे आगे दिख रही हैं, 2012 के चुनाव में सबसे सही पूर्वानुमान लगाने वाले आइबीडी और टीआइपीपी के सर्वे में सामने आया है कि हिलेरी अपने विरोधी के मुकाबले आगे चल रही हैं। सर्वे के अनुसार क्लिंटन को 41.8 प्रतिशत मत मिल रहे हैं जबकि ट्रंप के पास 41.2 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन है।

वहीं नई संस्था एपी-जीएफके के सर्वे में क्लिंटन को 14 प्रतिशत मतों से आगे बताया गया है। जबकि फॉक्स न्यूज का सर्वे कहता है कि बीते दो हफ्तों में स्थिति तेजी से बदली है। क्लिंटन 44 प्रतिशत मतों के साथ महज तीन फीसदी मतों से ट्रंप से आगे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप

American Election: Who will be the winner

अब बात करते हैं रिपब्लिकन उम्‍मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की। अरबपति ट्रंप ने अपना चुनाव प्रचार बहुत जोर शोर और धूमधड़ाके के साथ शुरू किया था। अपने विवादित बयानों और अजीबोगरीब हरकतों के कारण वह जल्द ही लोगों के चहेते भी बन गए। लेकिन इसके बाद उनकी स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव जारी रहा। 

कुछ दिन पहले आए टेपों में वो महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते दिखे तो उससे पहले मुस्लिमों पर उनकी कट्टर टिप्पणियों ने अमेरिका के उदार लोगों को नाराज भी कर दिया। हालांकि सेक्स टेप के बाद एकाएक बिगड़ी अपनी स्थिति में सुधार करते हुए ट्रंप फिलहाल हिलेरी के नजदीक पहुंचते दिख रहे हैं।

अभी तक मतदान को लेकर असमंजस में दिख रहे और युवा मतदाताओं के बीच ट्रंप ने अपनी स्थिति मजबूत की है। इसके अलावा उनके पक्ष में वो दो बड़ी भविष्यवाणियां भी जाती हैं। सनी स्टोनी ब्रुक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हेल्मुट नोपोर्थ ने पॉलिटिकल साइंस के एक मॉडल को विकसित करते हुए दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप ही इस चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति बनेंगे।

बताया जाता है कि 1912 से अभी तक के चुनावों में इस मॉडल के आधार पर हार जीत की सटीक टिप्पणी की है। वो भी ट्रंप की जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नजर आते हैं। इसके अलावा अमेरिकी की एक अन्य यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलन लिश्टमैन भी ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करते हैं।

वह पिछले तीस वर्षों से लगातार अमेरिकी चुनावों के विजेता के नाम की सटीक भविष्यवाणी करते आ रहे हैं। उन्होंने ही आठ नवंबर के मतदान में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की घोषणा कर दी है। इसके अलावा फेंगसुई एक्सपर्ट भी डोनाल्ड ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

एक्सपर्ट प्रिसिला लैप के अनुसार साल 2016 डोनाल्ड ट्रंप का साल है। उनका साइन अर्थडॉग है और इस साल उनका सितारा बुलंद रहने वाला है। ट्रंप की जन्‍मतिथि भी कहती है कि वह हिलेरी पर भारी पड़ेंगे। लैम के अनुसार, ट्रंप बेहद महत्‍वाकांक्षी हैं। उनके चेहरे की बनावट स्‍क्‍वायर है और ऐसे फेस वाले लोग बिजनेस के क्षेत्र में जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed