फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American election: Know unseet facts of election

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः वो 13 बातें जो कभी नहीं सुनी होंगी

Mon, 07 Nov 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
American election: Know unseet facts of election

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होने में बस अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं इस रोचक चुनाव और इससे जुड़े रहे राष्ट्रपतियों के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी।

विज्ञापन


अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन राष्ट्रपति चुने जाने से पहले अमेरिकी सेना के कमांडर थे जिन्होंने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ अमेरिकी क्रांति का नेतृत्व किया। उनके सफल नेतृत्व में ही अमेरिका ने ब्रिटिश सत्ता को परास्त कर अमेरिका में लोकतंत्र के नए सूर्य का उदय किया। वह 1775 से 1783 तक अमेरिकी सेना के कमांडर रहे। अमेरिका के लोकतंत्र बनने के बाद वह 1789 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
विज्ञापन


अमेरिका की चाक चौबंद सुरक्षा के बाद भी चार राष्ट्रपतियों की उनके पद पर रहते हुए हत्या कर दी गई। जिनमें महान कहे गए अब्राहम लिंकन, जेम्स ए गारफिल्ड, विलियम मैक्किनले और जॉन एफ कैनेडी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति रहे अब्राहम लिंकन सबसे लंबे 6'4 फुट के थे। वह अकेले राष्ट्रपति थे जो व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले आधा दर्जन चुनाव हारे थे। इससे पहले उन्हें दिवालिया तक घोषित किया जा चुका था।

जेम्स गारफील्ड अमेरिका के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति थे, जो दोनों हाथों से अलग अलग भाषा लिख सकते थे। जानते हैं कौन सी? एक से लैटिन दूसरे से ग्रीक।

कालेज तक नहीं पहुंचे हैं आठ राष्ट्रपति

American election: Know unseet facts of election
washington - फोटो : wikipedia

मौजूदा राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा रहे डोनाल्ड ट्रंप बेशक अरबपति कारोबारी हों लेकिन सबसे ज्यादा संख्या वकीलों की रही है। कुल 44 में से 26 राष्ट्रपति पेशे से वकील रहे हैं। बराक ओबामा भी एक वकील रहे हैं।

नौ राष्‍ट्रपति ऐसे भी रहे जिन्होंने कभी कॉलेज की पढ़ाई नहीं की, इनमें प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन, एंड्रयू जैक्‍शन, अब्राहम लिंकन, ट्रूमैन और क्लीव का नाम शामिल है।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुने जाने के लिए बेशक वहां जन्म लेना और 14 साल रहना जरूरी हो लेकिन एक दौर ऐसा भी था कि जो राष्‍ट्रपति चुने गए वो ब्रिटिश प्रजा का हिस्सा थे। इनमें प्रथम राष्‍ट्रपति जार्ज वाशिंगटन भी थे जो ब्रिटिश हुकुमत के दौर में पैदा हुए। अमेरिका के 44 राष्ट्रपतियों के पूर्वज डच, इंग्लिश, आयरिश, स्कॉटिश, स्विस या जर्मन ही थे।

अभी तक 44 राष्ट्रपति में से बराक ओबामा ही अकेले अश्वेत राष्ट्रपति हैं। सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकार्ड जॉन एफ कैनेडी का है जो 43 साल की उम्र में राष्ट्रपति चुने गए जबकि रोनाल्ड रीगन सबसे ज्यादा 69 साल की उम्र में राष्ट्रपति बने।

पहले चार बार तक राष्ट्रपति चुनाव लड़ते थे प्रत्याशी

American election: Know unseet facts of election

इसके अलावा पूर्व में अधिकतम दो बार ही राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की बाध्यता नहीं थी। लेकिन प्रथम राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन ने दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद तीसरी बार चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनकी इस परंपरा का आगे भी कई राष्ट्रपतियों ने निर्वहन किया। 

लेकिन राष्ट्रपति थियोडर  रूजवेल्ट ने तीसरी बार चुनाव लड़कर इस परंपरा को तोड़ दिया। दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद वह तीसरी बार भी चुनाव लड़े लेकिन हार गए। उनके भतीजे फ्रैंकलीन रूजवेल्ट ने तो चार बार चुनाव लड़ा हालांकि वह चाथी बार में ही जीते।

इसके बाद 1951 में संविधान संसोधन लाकर तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद अधिकतम दो बार और दस साल तक ही कोई राष्ट्रपति रह सकता है। 

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और शपथ ग्रहण की तिथियां भी तय हैं। जैसे नवंबर के दूसरे मंगलवार को चुनाव होगा और अगले साल 20 जनवरी को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण। 

कुल 14 राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं जो पूर्व में उप राष्ट्रपति रहे हैं। बाद में वही पार्टी के उम्‍मीदवार बने और फिर राष्ट्रपति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed