फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American Doctors Agrees to Cut Placenta as Indian Traditions

भारत की 'दाइयों' की राह पर चले अमेरिकी डॉक्टर

Sat, 04 Mar 2017 03:12 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Sat, 04 Mar 2017 03:12 AM IST
विज्ञापन
American Doctors Agrees to Cut Placenta as Indian Traditions
मां के साथ नवजात शिशु
दुनिया में कई देशों में प्रसूति विशेषज्ञ नवजात के जन्म के तुरंत बाद उसकी ‘गर्भनाल’ को काट देते हैं। जबकि भारत में बहुत पहले दाईयां घरों के भीतर प्रसव कराते वक्त इसे तुरंत अलग करने के बजाय थोड़ी देर तक रक्त संचार जारी रहने के बाद धागे से मजबूती के साथ बांध देती थीं। इसके धीरे-धीरे सूखने के बाद शिशु और मां अलग हो जाते थे।
विज्ञापन


अब अमेरिकी वैज्ञानिकों ने भारत की इस प्रणाली पर मुहर लगाते हुए दुनिया के डॉक्टरों को सलाह दी है कि वे नवजात के पैदा होने के तुरंत बाद ‘गर्भनाल’ काटने के बजाय थोड़ा इंतजार करें, ताकि उसमें आयरन की कमी न हो पाए।
विज्ञापन


अमेरिका के बड़े मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन ‘कॉलेज ऑफ ऑब्सटेट्रीशियंस एंड गायनेकॉलॉजिस्ट’ ने डॉक्टरों से औपचारिक रूप से यह सिफारिश की है कि वे ‘गर्भनाल’ को कसने और काटने से पहले नवजात में कुछ देर तक खून का प्रवाह जारी रहने दें, ताकि शिशु में आयरन की कमी न आ पाए और आगे चलकर बच्चे का मस्तिष्क सही ढंग से विकसित हो सके। संगठन ने सामान्य व सर्जरी दोनों तरह के प्रसव के लिए बाकायदा डॉक्टरों को हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि संगठन के डॉक्टर 2012 में ही इस तथ्य पर पहुंच चुके थे, लेकिन तब उनके पास अपनी बात को कहने का कोई प्रमाण नहीं था। अमेरिका के विस्कॉन्सन प्रांत स्थित मार्शफील्ड की विशेषज्ञ डॉ. मारिया मस्कोला ने कहा अब हमारे पास इस बात के ढेर सारे वैज्ञानिक प्रमाण एकत्रित हो चुके हैं। इस सिफारिश पर अमेरिका के अन्य मेडिकल समूहों ने भी मुहर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed