फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American court Stops implementation of Donald Trump family planning rules across US

डोनाल्ड ट्रंप के परिवार नियोजन नियम को समूचे अमेरिका में लागू करने पर रोक

Tue, 15 Jan 2019 01:53 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
American court Stops implementation of Donald Trump family planning rules across US
donald trump
अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के परिवार नियोजन संबंधी कानून को समूचे अमेरिका में लागू करने से सोमवार को रोक दिया। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के बनाए इस कानून के लागू होने से अमेरिका के अधिकतम नियोक्ताओं को यह तय करने की छूट मिल जाएगी कि वह महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना चाहते हैं या नहीं।

फिलाडेल्फिया में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज वेंडी बीटलस्टोन पेनसिल्वेनिया द्वारा दायर वाद पर सुनवाई को सहमत हुईं। इस वाद में नियम लागू होने से राज्यों को होने वाले संभावित नुकसानों का हवाला दिया गया।
विज्ञापन


बीटलस्टोन ने अपने फैसले में कहा कि कई नागरिक परिवार नियोजन कवरेज के दायरे से बाहर हो जाएंगे और इससे सरकारी गर्भनिरोधक सेवाओं का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही अनचाहे गर्भ से जुड़ा खर्च बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नियम से शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों समेत ज्यादातर नियोक्ताओं को धार्मिक आपत्तियों के नाम पर महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराने से छूट मिल जाती। कुछ निजी कंपनियां नैतिक आधार पर भी आपत्ति जता सकती थीं।

ये नियम सोमवार से प्रभावी होने वाले थे। पेनसिल्वेनिया के अटॉर्नी जनरल जोश सापिरो ने फैसले को, “महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्वतंत्रता की जीत बताया।” 


ओबामा हेल्थ केयर कानून के तहत नियोक्ताओं के लिए अपनी महिला कर्मचारियों को परिवार नियोजन के साधन नि:शुल्क मुहैया कराना अनिवार्य है और सिर्फ धार्मिक संगठनों को ही इससे छूट प्राप्त है।

लेकिन ट्रंप प्रशासन के कानून के तहत कोई भी नियोक्ता धार्मिक और नैतिक कारण देकर इससे छूट पा सकता है। (इनपुट:एपी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed