मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिकी एयरफोर्स ने दी उत्तर कोरिया को चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को उत्तर कोरिया की ओर से किए गए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। रविवार को अमेरिकी एयरफोर्स ने एक बयान जारी किया। अमेरिकी एयरफोर्स ने कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद दो बी-1बी लड़ाकू विमान ने कोरियन प्रायद्वीप के ऊपर से उड़ान भरी।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को मिसाइल परीक्षण किया और कहा कि मिसाइल की रेंज में अमेरिका के कई शहर आते हैं। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
अमेरिकी एयरफोर्स के बयान के अनुसार, लड़ाकू विमान ने अमेरिकी एयरबेस गुआम से उड़ान भरी। बता दें कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दबावों को ताक पर रख उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण जारी रखा है। इससे पहले 4 जुलाई को भी उत्तर कोरिया ने अपना पहला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
इस साल उत्तर कोरिया ने किया 12 मिसाइल परीक्षण
इस बार के परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने खुलासा किया है कि उसकी मिसाइल हमले की सीमा अमेरिका तक पहुंच चुकी है। यह सीधे तौर पर उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका को दी गई धमकी है। इस मिसाइल टेस्ट के बाद कोरियन प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। वहीं उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण उस वक्त किया है, जब अमेरिकी कांग्रेस ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया है।
इस साल उत्तर कोरिया ने 12 बार मिसाइल टेस्ट किया है। दक्षिण कोरिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल की मारक क्षमता इतनी है कि अमेरिका को भी अपने जद में ले सकती है। रिपोर्ट की माने तो इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस जैसे कई शहरों को निशाना बनाया जा सकत है।
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका इस मिसाइल के जद में है।