फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America withdrwal Palestine funding after suspends pakitsan military aid 

पाकिस्तान के बाद अब इस देश पर बरसा ट्रंप का गुस्सा, फिर बड़ी कार्रवाई

Wed, 17 Jan 2018 05:54 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन  Updated Wed, 17 Jan 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
America withdrwal Palestine funding after suspends pakitsan military aid 

अमेरिका ने फलस्तीन के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत कोष को दी जाने वाली 6.5 करोड़ डॉलर की सहायता राशि रोक दी है। यह रकम संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी को दी जाने वाली कुल 12.5 करोड़ डॉलर की मदद राशि से ठीक आधी है। 

विज्ञापन


हाल ही में पाक को दी जाने वाली मदद राशि रोकने की घोषणा के बाद अमेरिका की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। उधर, इस मदद के रुकने के बाद संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने दुनिया के देशों से फलस्तीन शरणार्थी फंड के लिए राशि देने की अपील की है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले दिनों कहा था कि फलस्तीन यदि इस्राइल के साथ शांति प्रयासों को नकारता है तो अमेरिका उसकी मदद रोक सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फलस्तीन के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र राहत और क्रियान्वयन एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए को अमेरिका अब सिर्फ 6 करोड़ डॉलर की मदद राशि ही देगा, जबकि 6.5 करोड़ डॉलर की रकम रोक दी जाएगी। फलस्तीन शरणार्थियों पर इसके असर को देखते हुए एजेंसी ने दुनिया के अन्य देशों से मदद की गुहार लगाई है।


अमेरिका हर साल संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के 30 प्रतिशत हिस्से की फंडिंग करता है। लेकिन इस साल अमेरिका ने एजेंसी को दी जाने वाली पहली किश्त में से 6.5 करोड़ डॉलर की रकम रोक ली है। 

हाल ही में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह अमेरिका से आए किसी भी शांति प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा क्योंकि पिछले साल उसने येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह मदद राशि भविष्य के लिए रोकी गई है, इसलिए इसे लेकर कई परिस्थितियों पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed