{"_id":"5c00c341bdec2241b3027303","slug":"america-welcomes-kartarpur-corridor-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने करतारपुर गलियारे के निर्माण का स्वागत किया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने करतारपुर गलियारे के निर्माण का स्वागत किया
भाषा, वाशिंगटन
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की कोशिशों का स्वागत किया है। अमेरिका का ये बयान हाल ही में दोनों पड़ोसी देशों के बीच करतारपुर गलियारे की आधारशिला रखे जाने के संदर्भ में आया है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो ने संवाददाताओं को बताया, "हम करतारपुर गलियारे की खबरों से वाकिफ हैं। इससे भारतीयों को पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थल पर बिना वीजा के जाने की अनुमति मिलेगी। हम इसका स्वागत करते हैं।"
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित दरबार साहिब (कहा जाता है कि गुरु नानक ने यहीं अंतिम सांसें ली थीं) को भारत के पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक तीर्थस्थल से जोड़ेगा।
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान के सामने 20 साल पहले करतारपुर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसका निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। भारत से हजारों सिख श्रद्धालु हर साल गुरू नानक की जयंती मनाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।