{"_id":"5b0a92694f1c1bf26e8b4ca6","slug":"america-warships-near-south-china-sea-islands-ahead-of-trump-kim-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण चीन सागर: ड्रैगन के दावे वाले क्षेत्र में घुसे अमेरिकी जंगी जहाज, बढ़ सकता है तनाव","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दक्षिण चीन सागर: ड्रैगन के दावे वाले क्षेत्र में घुसे अमेरिकी जंगी जहाज, बढ़ सकता है तनाव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 27 May 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका नौसेना के दो जंगी जहाज रविवार को दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के दावे वाले द्वीपों में घुसे। ये जंगी जहाज पार्सेल आईलैंड के करीब 12 नॉटिकल मील की दूरी पर थे। दो अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि 'नौसेना के जंगी जहाज पार्सेल आईलैंड के पास स्थित द्वीपों में घुसे और वहां खोजबीन और अभ्यास किया। इन जहाजों में हिगिन्स गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रोयर और गाइडेड मिसाइल क्रूजर तैनात की गई थी।'
विज्ञापन
हालांकि समुद्री आवागमन की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका इससे पहले भी कई मौकों पर इस तरह की अभियानों के जरिए अपना विरोध करता है।
उत्तर कोरिया से शिखर वार्ता के लिए चीन की मदद की जरूरत के बीच अमेरिकी नौसेना का यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा सकता है। उल्लेखनीय है कि 12 जून को सिंगापुर में होने वाली ट्रंप-किम शिखर वार्ता से पहले ही ट्रंप ने उत्तर कोरियाई से बातचीत रद्द कर दी है।
विज्ञापन
ड्रैगन ने पहली बार लैंड किए बॉम्बर्स, अमेरिका ने लगाई थी फटकार
चीन ने पहली बार दक्षिण चीन सागर स्थित एक द्वीप पर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम बॉम्बर्स की तैनाती की है। चीनी बॉम्बर्स की तैनाती ऐसे विवादित क्षेत्र में की थी जिसपर चीन अपना दावा करता है। जिसमें बताया गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना (पीएलएएन) के नौजवानों ने एच-6के बॉम्बर्स के साथ दक्षिण चीन सागर में अभ्यास किया।
चीन द्वारा बॉम्बर्स की तैनाती पर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने इसे जानबूझकर तनाव बढ़ाने और विवादित क्षेत्र को अस्थिर करने वाली कार्रवाई करार दिया है। बता दें कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में अप्रैल में अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास किया था। इस दौरान बीजिंग ने पहली बार नए विमानवाहक पोत और आधुनिकतम हथियारों की ताकत दिखाई।
ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में चीन की ओर से बनाए गए कृत्रिम द्वीप के पास से अमेरिका अपने युद्धपोत और विमान गुजार चुका है। इससे दक्षिण चीन सागर में दोनों देश बार-बार एक दूसरे के सामने आ जा रहे हैं।