{"_id":"5a1a1ce04f1c1b86698bdd99","slug":"america-warns-pakistan-on-terrorism-and-says-rearrest-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाक को दी चेतावनी- आतंकवाद पर गंभीर हो जाओ, हाफिज सईद को गिरफ्तार करो","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने पाक को दी चेतावनी- आतंकवाद पर गंभीर हो जाओ, हाफिज सईद को गिरफ्तार करो
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हाफिज सईद की रिहाई को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए कहा है कि यह गलत दिशा में उठाया गया कदम है। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान के लिए मौका है कि वह 26/11 के साजिशकर्ता की गिरफ्तारी और कार्रवाई कर दुनिया को दिखाए कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह गंभीर है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के प्रेस प्रवक्ता सारा सैंडर्स कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका कड़े शब्दों में लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफिज सईद पर से नजरबंदी हटाए जाने भर्त्सना करता है और पाकिस्तान से मांग करता है कि वह तुरंत उसकी गिरफ्तारी करे। अमेरिका ने कड़े शब्दों में कहा कि सईद की रिहाई की खबरें परेशान करने वाली है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस दावे को भी झुठलाती है कि वह अपनी धरती से आतंकवाद को संरक्षण नहीं देगा। अगर पाकिस्तान सईद को लेकर कोई कदम नहीं उठाता है और उसे उसके गुनाहों के लिए सजा नहीं देता है तो यह भविष्य में पाकिस्तान की छवि पर बेहद खराब असर डालेगा। सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप प्रशासन सईद कि रिहाई को लेकर होने वाले असर पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक ने हाफिज की रिहाई को ठहराया जायज, कहा- हमारी अदालत संविधान से चलती है, राजनीति से नहीं
राष्ट्रपति ट्रंप की दक्षिण एशिया पॉलिसी में स्पष्ट है कि वह पाकिस्तान के साथ रचनात्मक संबंध चाहते हैं मगर इसके लिए उसे अपनी धरती पर मौजूद आतंकी संगठनों समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी होगी।