{"_id":"59a2bede4f1c1bad248b48f0","slug":"america-supports-india-on-nsg-issue-trump-constantly-trying-said-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSG पर भारत को मिला अमेरिका का साथ, ट्रंप कर रहे लगातार कोशिश ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
NSG पर भारत को मिला अमेरिका का साथ, ट्रंप कर रहे लगातार कोशिश
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
PM MODI And DONALD TRUMP
व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को ट्रंप प्रशासन बेहद महत्वपूर्ण मसला मानता है। अमेरिका भारत के इस समूह में शामिल होने के प्रयास को अधिक सक्रियता से समर्थन देने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, इस मसले पर जल्द ही एक बैठक का आयोजन होगा। हम उन तरीकों पर विचार कर रहे हैं जिसमें भारत की एनएसजी में सदस्यता संबंधी प्रयास को अधिक सक्रियता से समर्थन दे सकें क्योंकि यह मामला अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका के हवाई हमलों में मारा गया अलकायदा का मोस्ट वांटेड आतंकी
विज्ञापन
अधिकारी ने यह बयान उन प्रश्नों के जवाब के तौर पर दिया कि ट्रंप प्रशासन ने भारत को एनएसजी में सदस्यता दिलाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका भारत की एनएसजी में सदस्यता का बेहद समर्थन करता है।
यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 26 जून को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान भी उठा था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ इस मुद्दे को उठाया गया है या नहीं, मुझे नहीं पता। लेकिन इस मसले पर अमेरिका भारत के साथ है।
पढ़ें: पाकिस्तानी पंजाब के सीएम बोले- नहीं चाहिए अमेरिकी भीख