{"_id":"59a2b60b4f1c1bb74d8b4765","slug":"al-qaeda-said-senior-commander-affiliate-with-al-shabaab-killed-in-somalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के हवाई हमलों में मारा गया अलकायदा का मोस्ट वांटेड आतंकी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका के हवाई हमलों में मारा गया अलकायदा का मोस्ट वांटेड आतंकी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Symbolic photo
आतंकी संगठन अलकायदा ने अपने मोस्ट वांटेड कमांडर के मरने की पुष्टि की है। अलकायदा ने बताया कि सोमालिया में आतंकी संगठन अल शबाब का सीनियर कमांडर अमेरिका की ओर से किए गए हवाई हमले में मारा गया। आतंकी संगठन ने शनिवार को अपने ऑनलाइन स्टेटमेंट में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मीडिया एजेंसी की रिपोर्टस के मुताबिक सोमालिया ने बताया कि पिछले महीने उसकी मिलिट्री और संबद्ध विदेशी सैनिकों ने कई बम धमाकों के आरोपी एक शख्स को मार गिराया जिसकी पहचान अली मोहम्मद हुसैन और अली जबाल के नाम से हुई।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर ट्रंप ने लगाया अनिश्चितकालीन बैन
विज्ञापन
विदेशी सेनाओं से जुड़ी जानकारी को साझा नहीं किया गया लेकिन इस तरह के ऑपरेशन्स में अमेरिकी सैनिकों ने पहले भी हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर अपने स्टेटमेंट में अलकायदा ने कहा कि अमेरिकी दुश्मनों ने उन्हें मारने की कोशिश की। पहली बार में वो नाकाम रहे लेकिन दूसरी बार में उन्होंने हमारे कमांडर को मार डाला।
सोमालिया ने पिछले महीने कहा था कि अली जबाल की मौत अलशबाब की हिंसक गतिविधियों पर लगाम लगाएगी। आपको बता दें कि सोमालिया 1991 से युद्ध के हालातों से गुजर रहा है।
पढ़ें: अमेरिका परेशान, कहीं आतंकियों के हाथ न लग जाएं पाक के परमाणु हथियार