फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America suddenly stops top level talks with North Korea

अमेरिका ने अचानक उत्तर कोरिया के साथ शीर्ष स्तर की वार्ता टाली

Wed, 07 Nov 2018 05:02 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Wed, 07 Nov 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
America suddenly stops top level talks with North Korea

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोपिंयो ने न्यूयॉर्क में उत्तर कोरिया के शीर्ष अधिकारी से बातचीत के कार्यक्रम को अचानक मंगलवार को एकतरफा तौर पर टाल दिया। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नौर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष राजनयिक और उत्तर कोरिया के शिष्टमंडल के बीच गुरुवार को होने वाली वार्ता अब बाद में होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यक्रम के हिसाब से कोई अन्य तारीख तय करेंगे। विदेश विभाग की अधिकारी ने बैठक टालने को लेकर और कोई जानकारी नहीं दी। 

विज्ञापन


हालांकि उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने के लिए लगातार मांग कर रहा है। विदेश महकमे ने एक दिन पहले ही पुष्टि की थी कि पोंपियो न्यूयॉर्क में किम योंग चोल से मुलाकात करेंगे और परमाण निस्त्रीकरण संधि की दिशा में प्रगति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के बीच दूसरी मुलाकात कराने पर भी बातचीत करेंगे। इससे पहले दोनों नेताओं ने इस साल जून में सिंगापुर में शिखर शिखर वार्ता की थी।
विज्ञापन


किम योंग चोल, किम जोंग उन के भरोसेमंद व्यक्तियों में से एक हैं। सिंगापुर में ट्रंप की किम जोंग उन के साथ अच्छी वार्ता होने के बाद भी अमेरिकी प्रशासन अंतिम समझौते पर पहुंचने तक प्योंगयांग पर दबाव बनाने पर जोर दे रहा है। उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि अगर अमेरिका, पाबंदियों को नहीं हटाता है तो वह परमाणु हथियार बनाने की अपनी नीति पर लौटने पर ‘गंभीरता’ से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फॉक्स न्यूज से बात करते हुए पोंपियो ने कहा था कि अंतिम लक्ष्य हासिल करने तक उत्तर कोरिया को कोई आर्थिक राहत नहीं दी जाएगी। उत्तर कोरिया के शिष्टमंडल के साथ पोंपियो की बैठक टालने पर दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बैठक को टाला जाना खेदजनक है लेकिन जोर दिया कि अत्यधिक निराशावादी व्याख्या अनावश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed