{"_id":"59bef35b4f1c1b30688b5139","slug":"america-south-korea-will-increase-economic-diplomatic-pressure-on-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया पर आर्थिक, राजनयिक दबाव बढ़ाएगा अमेरिका और दक्षिण कोरिया","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
उत्तर कोरिया पर आर्थिक, राजनयिक दबाव बढ़ाएगा अमेरिका और दक्षिण कोरिया
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Mon, 18 Sep 2017 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के उनके समकक्ष मून जे-इन ने उत्तर कोरिया पर आर्थिक और राजनयिक दबाव बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई। उत्तर कोरिया द्वारा जापान पर मिसाइल दागने के दो दिन बाद ट्रंप ने मून से फोन पर बातचीत कर दबाव बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्विटर पर किम जोंग को ‘रॉकेट मैन’ कहते हुए लिखा, मैंने पिछली रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की। उनसे कहा कि रॉकेट मैन जो कर रहा है, काफी गलत है।
विज्ञापन
इसके बाद व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने उत्तर कोरिया के लेटेस्ट बैलिस्टिक मिसाइल पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अवहेलना कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- भारत और अमेरिका की सेना ने संयुक्त रूप से शुरू किया ‘युद्ध अभ्यास 2017’
यहां तक की संयुक्त राष्ट्र की निंदा के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और उत्तर कोरिया पर आर्थिक व राजनयिक दबाव बढ़ाने पर प्रतिबद्धता जताई।