{"_id":"59fa7db44f1c1bdb538ba608","slug":"america-shooting-at-walmart-store-in-colorado","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: न्यूयॉर्क आतंकी हमले के बाद कोलोराडो में शूटिंग, तीन की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: न्यूयॉर्क आतंकी हमले के बाद कोलोराडो में शूटिंग, तीन की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका में शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस के न्यूयॉर्क में कल हुए आतंकी हमले के बाद आज (2 नवंबर) कोलोराडो में शूटिंग की खबर है, यह शूटिंग वहां एक वालमार्ट के स्टोर में हुई जिसमें कई लोगों को गोली लगने की बात कही जा रही है। इलाके की पुलिस ने फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है। फिलहाल हमलावर के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लोगों को इलाके से दूर रहने का निर्देश जारी कर दिया गया है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, हमले में अबतक दो लोगों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
अमेरिका में आतंकी हमला: कैसे खौफनाक मंजर में बदल गई हैलोविन की रात, जानिए 10 बातें
विज्ञापन
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, लोगों और स्टोर में मौजूद कर्मचारियों ने खुद ही जल्दी से स्टोर को खाली कर दिया था। यह शूटिंग वहां के वक्त के हिसाब से शाम 6.30 पर हुई थीं। स्टोर के बाहर अभी पुलिस की बहुत सी गाड़ियां खड़ी देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन