{"_id":"59e4389a4f1c1bf2538b764f","slug":"america-said-will-talk-to-north-korea-until-the-first-bomb-falls","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका बोला- पहला बम गिरने तक नॉर्थ कोरिया से करेंगे बात","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका बोला- पहला बम गिरने तक नॉर्थ कोरिया से करेंगे बात
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। किम जोंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि इस बार ट्रंप ने किम जोंग से बातचीत के संकेत दिए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि पहला बम गिरने तक हम उत्तर कोरिया के साथ बातचीत जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह संकेत राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से आए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: ट्रंप ने उकसाया तो अमेरिका पर कर देंगे मिसाइलों की बौछार: उत्तर कोरिया
विज्ञापन
आपको बता दें कि हालही में उत्तर कोरिया ने कहा था कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उकसाना जारी रखा तो वह अमेरिका के गुआम द्वीप पर ‘मिसाइलों की बौछार’ कर देंगे। डीपीआरके इंस्टीट्यूट फॉर अमेरिकन स्टडीज में रिसर्चर किम वांग हक ने एक लेख में कहा, ‘हम पहले ही कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि हम अपने सुरक्षा के लिए प्रतिक्रिया स्वरूप हमले करेंगे।
विज्ञापन
इसमें अमेरिकी द्वीप गुआम के पास पानी में मिसाइलों की बौछार भी शामिल है, जो कि डीपीआरके तक पहुंच के लिए अमेरिका का एडवांस बेस है, जहां अमेरिका के मुख्य अड्डे स्थित हैं।’ प्रशांत महासागर के छोटे से गुआम द्वीप पर अमेरिकी एयरफोर्स और नौसेना का एयरबेस है।
पढ़ें: हिलेरी क्लिंटन ने कहा- ईरान परमाणु एग्रीमेंट पर ट्रंप का फैसला खतरनाक
उत्तर कोरियाई सरकार का मानना है कि अमेरिका इस द्वीप का इस्तेमाल कर उसके देश पर हमला कर सकता है। उत्तर कोरियाई सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किए जा रहे ट्वीट्स को उकसावा करार दिया है। बता दें कि उत्तर कोरिया द्वारा लगातार मिसाइल परीक्षण की वजह से उसके और अमेरिका के बीच हाल के महीनों में तनाव काफी बढ़ गया है।