{"_id":"59b1364d4f1c1bee7f8b4ae6","slug":"america-said-pakistan-must-change-approach-towards-terror-groups-take-decisive-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- आतंकी संगठनों पर नजरिया बदलें और कार्रवाई करें ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा- आतंकी संगठनों पर नजरिया बदलें और कार्रवाई करें
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 07 Sep 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
doland trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठनों पर कार्रवाई न करने पर अमेरिका ने पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बुधवार को अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को इस बात पर अपने नजरिये को बदलना चाहिए कि आतंकी संगठन उसकी जमीन का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: अफगानिस्तान में अमेरिका करेगा 3500 सैनिकों की तैनाती
विज्ञापन
उसे आतंकियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। स्टेट डिपार्टमेेंट के प्रवक्ता ने ब्रिक्स के उस बयान पर बात की जिसमें कहा गया था कि लश्कर और जैश जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं और क्षेत्र के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपने यहां से ऑपरेट हो रहे जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक का कबूलनामा- लश्कर और जैश कर रहे हमारी जमीन का इस्तेमाल
ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्रिक्स समिट में पाकिस्तान को पाक आधारित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। चीन ने भी आतंकवाद पर पाकिस्तान को प्रभावी कार्रवाई करने की सलाह दी थी। वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक समाचार चैनल से कहा है कि ब्रिक्स में चीन ने आतंकवादी समूहों के बारे में जो चिंता जताई उसे आधिकारिक बयान के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।