फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America said india and China resolve the issues with talks in Doclam controversy

डोकलाम विवाद: अमेरिका की दो टूक, बातचीत से मामला हल करे भारत-चीन

Mon, 28 Aug 2017 02:29 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Mon, 28 Aug 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
 America said india and China resolve the issues with talks in Doclam controversy
डोनाल्ड ट्रम्प

ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उम्मीद जताई है कि डोकलाम में चल रहे गतिरोध को लेकर भारत और चीन बातचीत कर एक शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं। साथ ही अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिका चाहता है कि इस ‘ट्राई-जंक्शन प्वाइंट’ पर पहले की तरह यथास्थिति बहाल हो जाए।

विज्ञापन


सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारत और चीन के बीच करीब दो महीने से ज्यादा समय से गतिरोध बना हुआ है। यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना को इलाके में एक सड़क का निर्माण करने से रोक दिया था।
विज्ञापन


पढ़ेः- NSG पर भारत को मिला अमेरिका का साथ, ट्रंप कर रहे लगातार कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, ‘हम (डोकलाम) स्थिति पर बहुत सावधानी से नजर रख रहे हैं। हम चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष इस मुद्दे का बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं। हम पहले की तरह यथास्थिति बहाल करने के पक्षधर हैं।’ नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर अधिकारी ने कहा, ‘हम भूटान की संप्रभुता के मुद्दे को लेकर भी चिंतित हैं। सीधे तौर पर कहें तो हम संप्रभुता के मुद्दे और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने को लेकर चिंतित हैं।’

पढ़ेंः- 'राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बैठक से मजबूत हुए भारत-अमेरिका के संबंध'

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन के अधिकारियों और सरकारी मीडिया के स्वर में पिछले कुछ माह में बेहद तल्खी आई है। नई दिल्ली ने बीजिंग के खिलाफ परिपक्व और मजबूत रुख अपनाया है। समझा जाता है कि इस मुद्दे पर नई दिल्ली वाशिंगटन तक नहीं पहुंची है।

भारत और चीन बातचीत के जरिये निकाले समाधान-अमेरिका

 America said india and China resolve the issues with talks in Doclam controversy
Donald Trump
​हालांकि, एक करीबी दोस्त के तौर पर अमेरिका इस स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। अधिकारी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारत और चीन बातचीत के जरिये एक समाधान निकाल सकते हैं ताकि इलाके में शांति लौट सके।

हम स्थिति पर बहुत ही सावधानी से नजर रख रहे हैं और हम इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर मदद की अपेक्षा की जाती है तो हम मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल हम स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रखे हुए हैं।’

पढ़ेंः- अमेरिका के हवाई हमलों में मारा गया अलकायदा का मोस्ट वांटेड आतंकी

एक सवाल के जवाब में वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत की ओर से न तो कोई अनुरोध किया गया है और न ही अमेरिका की ओर से ऐसा कोई इरादा है। अधिकारी से जब पूछा गया, ‘किस तरह की मदद? आपका कहना है कि मदद के लिए तैयार।’ इस पर अधिकारी ने कहा, ‘आप जानते हैं। यह आवश्यक है या नहीं, इस बारे में भारत और चीन को तय करना है।

मेरे विचार से अमेरिका स्थिति पर बेहद करीब से और सावधानीपूर्वक नजर रखे हुए है।’ उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि अमेरिका इसे भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय मुद्दे के तौर पर देखता है, लेकिन हम निश्चित रूप से क्षेत्र में शांतिपूर्ण रिश्ते देखना चाहते हैं।’ अधिकारी ने कहा, ‘इसलिए, अगर अमेरिका इस स्थिति में कुछ भी मदद कर सकता है तो हम इसके लिए तैयार हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed