{"_id":"5be3e569bdec22693f5f681b","slug":"america-s-first-lady-wished-deepawali-to-husband-trump-greeted-india-on-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की प्रथम महिला ने पति को दी दिवाली की शुभकामनाएं, ट्रंप ने भारत को दी दीपावली की बधाई ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका की प्रथम महिला ने पति को दी दिवाली की शुभकामनाएं, ट्रंप ने भारत को दी दीपावली की बधाई
भाषा
Updated Thu, 08 Nov 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप दिवाली मनाते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रोशनी का त्यौहार दीपावली भारत एवं अमेरिका के बीच दोस्ती के बंधन को दर्शाने का विशेष अवसर है।
विज्ञापन
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ने उन्हें बेहद खुशनुमा और यादगार शुभ दीपावली की शुभकामनाएं भेजने में साथ दिया। उन्होंने अमेरिका के विकास में भारतीय-अमेरिकियों के 'असाधारण' योगदान का भी उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की।
विज्ञापन
बुधवार को जारी विशेष दीपावली संदेश में ट्रम्प ने कहा, ‘दीपावली भारत एवं अमेरिका के बीच मित्रता के बंधन को दर्शाने का एक विशेष अवसर है।’
उन्होंने कहा, ‘हमारे देश की ताकत बढ़ाने और सफलता में भारतीय-अमेरिकियों के असाधारण योगदानों की हम सराहना करते हैं। व्यापार और उद्योग, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां दीपावली के प्रति हमारी अमेरिकी विशेषता और भावना को दर्शाती रही हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दीपावली हिंदुओं, सिखों, जैनों और बौद्धों द्वारा दिया गया एक आनंदपूर्ण और आध्यात्मिक अवसर है। इस अवसर पर दीये की रोशनी दीपावली के वास्तविक अर्थ का प्रतीक है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत है।