{"_id":"5ba43b3e867a55787b027a15","slug":"america-republican-party-apologizes-to-hindus-over-advertising-with-lord-ganesha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: भगवान गणेश वाले विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ने हिंदुओं से मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: भगवान गणेश वाले विज्ञापन को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ने हिंदुओं से मांगी माफी
एजेंसी, ह्यूस्टन
Updated Fri, 21 Sep 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
ganesha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने अखबार में दिए उस विज्ञापन को लेकर हिंदुओं से माफी मांगी है, जिसमें भगवान गणेश की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस विज्ञापन के जरिये पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की थी, लेकिन इससे उनकी भावनाएं आहत हो गईं।
टेक्सास के एक अखबार में छपे इस विज्ञापन में भगवान गणेश की तस्वीर के साथ लिखा गया था कि आप एक गधे की पूजा करेंगे या एक हाथी की? यह आपकी पसंद है। बता दें कि रिपब्लिकन का चुनाव चिह्न हाथी है जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी का गधा।
भारतीय अमेरिकी समुदाय ने एक भारतीय-अमेरिकी अखबार में पार्टी के इस विज्ञापन में भगवान गणेश की तस्वीर के इस्तेमाल को अपमानजनक करार दिया। विज्ञापन का प्रकाशन करने वाली पार्टी की काउंटी इकाई, फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी ने माफी मांगते हुए कहा, यह किसी भी रूप में हिंदू रीति-रिवाजों या परंपराओं का अपमान करने के उद्देश्य से नहीं था।
विज्ञापन
एक अधिकार समूह हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी से विज्ञापन के लिए माफी मांगने को कहा था। सोशल मीडिया पर भी इस विज्ञापन को काफी तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। भारतीयों सवाल कर रहे हैं कि भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक गणेश चतुर्थी का राजनीतिकरण क्यों किया जा रहा है।