{"_id":"5ba2e01f867a557ff306d5b3","slug":"america-report-says-pakistani-terrorists-are-continuously-attacking-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आतंकी भारत में लगातार कर रहे हैं हमले, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक आतंकी भारत में लगातार कर रहे हैं हमले, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर उपमहाद्वीप में बने हुए हैं खतरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रम्प प्रशासन ने बुधवार को महत्वपूर्ण आतंक रोधी कदमों के लिए भारत की सराहना की और कहा कि पाकिस्तानी आतंकी समूह भारत में अपने हमले जारी रखे हुए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘कंट्री रिपोर्ट ऑन टेररिज्म’ में कहा कि भारतीय नेतृत्व ने घरेलू स्तर पर आतंकी हमलों को रोकने और अमेरिका तथा समान विचारधारा वाले देशों के साथ मिलकर आतंक के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प व्यक्त किया है।
रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारत लगातार हमले झेलता रहा, पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की ओर से और आदिवासी तथा माओवादियों की तरफ से भी। भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान को जम्मू कश्मीर में सीमा पार से होने वाले हमलों का जिम्मेदार ठहराया।’’
जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर भारतीय उपमहाद्वीप में खतरा बने हुए हैं : अमेरिका
अमेरिका ने बुधवार को कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह लगातार क्षेत्रीय खतरा पैदा कर रहे हैं और पाकिस्तान ने 2017 में आतंकवाद पर अमेरिका की चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश विभाग ने साल 2017 के लिए आतंकवाद पर वार्षिक कंट्री रिपोर्ट में कहा कि हालांकि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अल-कायदा कमजोर पड़ा है लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में इसका क्षेत्रीय संगठन अल-कायदा क्षेत्र में अपनी गतिविधियां जारी रख रहा है।
इसमें कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा उपमहाद्वीप में अब भी क्षेत्रीय खतरा बने हुए हैं। पाकिस्तान ने 2017 में इन चिंताओं पर पर्याप्त रूप से ध्यान नहीं दिया।’’