फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america president election candidate Hillary Clinton

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में पिछड़ीं हिलेरी

Fri, 19 Feb 2016 11:38 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
america president election candidate Hillary Clinton

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता में गिरावट दिख रही है। वहीं,  उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने पहली बार आंशिक बढ़त हासिल की है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर हुए नए सर्वेक्षण के अनुसार 74 वर्षीय सैंडर्स का डेमोक्रेटिक पार्टी के 47 प्रतिशत प्राथमिक मतदाताओं ने समर्थन किया है जबकि हिलेरी की हिमायत 44 फीसदी लोगों ने की है।
विज्ञापन


एक महीने पहले, 68 वर्षीय हिलेरी का डेमोक्रेटिक पार्टी के 49 प्रतिशत प्राथमिक मतदाताओं ने समर्थन किया था। पिछली गर्मियों में हिलेरी को 46 अंकों की बढ़त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंडर्स ने हिलेरी के खिलाफ बनाई बढ़त

america president election candidate Hillary Clinton

27 फरवरी को साउथ केरोलिना में प्राथमिक से पहले फॉक्स न्यूज की ओर से जारी किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, यह पहली बार है जब सैंडर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर हुए सर्वेक्षण में हिलेरी के खिलाफ बढ़त बनाई है जिन्हें कुछ दिन पहले तक नियमित तौर पर ‘संभावित’ डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बताया जाता था।

डेमोक्रेटिक के मतदान सर्वेक्षक क्रिस एंडरसन ने कहा कि हमारे और अन्य सर्वेक्षण से एक बात तो साफ होती है कि हिलेरी अपना समर्थन खो रही हैं और सैंडर्स बढ़त बना रहे हैं। आइओवा और न्यू हैम्पशायर में चुनाव के बाद इस प्रक्रिया में बढ़त देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed