फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america Pentagon senior officials cautions India over buying Russian arms

रूस से हथियार खरीदे जाने को लेकर अमेरिका ने फिर दी भारत को चेतावनी

Thu, 30 Aug 2018 10:05 AM IST
भाषा, पेंटागन
भाषा, पेंटागन Updated Thu, 30 Aug 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
america Pentagon senior officials cautions India over buying Russian arms
रूसी हथियार
रूस से हथियार खरीदे जाने को लेकर अमेरिका ने एकबार फिर भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि वह रूस से हथियार खरीदता है तो अमेरिका से मिलने वाली छूट से वंचित होना पड़ेगा। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने भारत को आगाह करते हुए कहा है कि रूस से हथियारों की खरीद करने पर उसे अमेरिका से विशेष छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी।
विज्ञापन


वाशिंगटन इस बात को लेकर चिंतित है कि भारत अपने पुराने सहयोगी देश रूस से जमीन से हवा में लंबी दूरी की मारक क्षमता रखने वाली मिसाइल-रोधी प्रणाली एस-400 सहित अन्य हथियारों की खरीद कर रहा है। गौरतलब है कि हाल के वर्षों में भारत अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण रक्षा सहयोगी बनकर उभरा है।
विज्ञापन


रूस के खिलाफ अमेरिका के मौजूदा नियमों के तहत यदि कोई देश रूस से रक्षा या खुफिया विभाग के क्षेत्रों में कोई लेन-देन या सौदे करता है तो उसे अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, रक्षा मंत्री जिम मैटिस के प्रयासों के बाद अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री को रूस के साथ सौदा करने वाले सहयोगी देशों को प्रतिबंधों से छूट देने का अधिकार दे दिया।

पेंटागन में एशिया और प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक मंत्री रैंडल श्रीवर ने कहा कि छूट देने वालों ने एक ऐसा माहौल बनाया है जिससे लगता है कि भारत को इस संबंध में छूट प्राप्त होगी ही, फिर चाहे वह कुछ भी करता रहे। उन्होंने कल कहा, ‘मैं बताना चाहूंगा कि यह थोड़ी भ्रमित करने वाली बात है।’ 

उन्होंने कहा, हमें अभी भी इसकी चिंता है कि भारत रूस के साथ बड़े सौदे कर सकता है। यहां बैठकर मैं आपसे यह नहीं कह सकता कि उन्हें छूट मिलेगी ही और उनके लिए प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।


गौरतलब है कि श्रीवर का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक सप्ताह बाद नयी दिल्ली में भारत और अमेरिका के रक्षा तथा विदेश मंत्रियों के बीच 2+2 वार्ता होनी तय हुई है। वार्ता के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस नयी दिल्ली जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed