फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America Issued Travel Advisory for Countries Including India, Pakistan And Afghanistan

अमेरिका ने अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी, भारत को बताया महिलाओं के लिए असुरक्षित

Thu, 11 Jan 2018 01:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Jan 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
America Issued Travel Advisory for Countries Including India, Pakistan And Afghanistan

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए बुधवार को नई यात्रा एडवाइजरी जारी की है जिसमें भारत का नाम भी शामिल किया गया है। भारत को दूसरे और पाकिस्तान को तीसरे स्थान पर रखा गया है। जबकि चौथे स्थान पर अफगानिस्तान जैसे देश हैं। 

विज्ञापन


एडवाइजरी जारी करते हुए ये कहा गया है भारत में यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी रखना है जबकि पाकिस्तान जाने के बारे में दोबारा सोचने की सलाह दी गई है। वहीं अफगानिस्तान जैसे देश के लिए यात्रा न करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि हर देश की अपनी ट्रैवल एडवाइजरी होती है जोकि पुराने नियमों से बदली जाती है। इस तरह के बदलावों से यूएस नागरिकों को दुनिया भर के देशों के बारे में जानकारी दी जाती है जिससे वह अपनी सुरक्षा को देखते हुए यात्रा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अपनी एडवाइजरी में दूसरे नंबर पर रखने के मामले में यूएस विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में अपराध और आतंकवाद बहुत ज्यादा है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करनी है। 

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के 10 मील के क्षेत्र में न जाएं अमेरिकी नागरिक

America Issued Travel Advisory for Countries Including India, Pakistan And Afghanistan
trump

एडवाइजरी के मुताबिक यूएस नागरिकों को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के 10 मील के क्षेत्र में नहीं जाना है। क्योंकि वहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध रहता है। यूएस विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि वह हर देश के लिए अलग से एडवाइजरी जारी करेगा जिसमें स्पेशल लोकेशन्स के लिए अलग से बताया जायेगा। 

न्यू इंडिया ट्रैवल एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट में पता चला है कि  भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध 'रेप' है। पूर्वी क्षेत्र में आतंकवाद फैला हुआ है। आतंकवादी बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं और टूरिस्ट को निशाना बना सकते हैं। 

वहीं पाकिस्तान पर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप पाकिस्तान जाना चाहते हैं तो एक बार फिर से विचार कर लें। क्योंकि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा आतंकवाद फैला हुआ है। यूएस नागरिकों को बलूचिस्तान जाने के लिए भी मना किया गया है। 

नागरिकों से कहा गया कि वह पाक अधिकृत कश्मीर में भी न जाएं क्योंकि यह सेंसटिव एरिया है जहां अक्सर गोलीबारी होती रहती है। पिछले 6 महीने में पाकिस्तान में 40 आतंकी हमले हुए हैं जिसमें 225 लोगों की मौत हुई और 475 घायल हुए। इनमें बहुत से हमले बलूचिस्तान, केपीके और फाटा में हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed