{"_id":"5bdbd71abdec22693b023d3a","slug":"america-is-worried-about-muslim-minorities-kept-in-custody-in-china-xinjiang","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हिरासत में रखे जाने से चिंतित है अमेरिका","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन के शिनजियांग में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को हिरासत में रखे जाने से चिंतित है अमेरिका
भाषा, वाशिंगटन
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम अल्पसंख्यक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का कहना है कि चीन द्वारा करीब 10 लाख मुस्लिम अल्पसंख्यकों को शिनजियांग प्रांत में पुनर्शिक्षा शिविरों में रखा जाना भयावह है और हिरासत में रखे गए लोगों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अमेरिका चिंतित है कि चीनी सरकार ने करीब 10 लाख उयगुर, कजाक और मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों को शिनजियांग में पुनर्शिक्षा शिविरों में हिरासत में रखा है।’’ पालाडिनो ने चीन के उस दावे को निरर्थक बताया जिसमें कहा गया कि ये शिविर मानव व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र हैं।
विज्ञापन
पालाडिनो ने कहा, ‘‘अमेरिका पारदर्शिता और शिनजियांग में राजनयिकों और पत्रकारों के लिए पहुंच की मांग जारी रखेगा और हम चीन से इन शिविरों में मनमाने ढंग से हिरासत में रखे गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने का आग्रह करते हैं।"
विज्ञापन