फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America is very close to trade deal with China said Donald Trump

चीन के साथ व्यापार समझौते के बेहद करीब है अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप

Fri, 30 Nov 2018 02:51 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 30 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
America is very close to trade deal with China said Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के अपने समकक्ष शी जिनपिंग के साथ अर्जेंटीना में मुलाकात से पहले कहा कि दोनों देश व्यापार समझौता करने के बेहद करीब हैं। हालांकि उन्होंने इसके अंतिम स्वरूप को स्पष्ट नहीं किया। ट्रंप ने यह टिप्पणी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये रवाना होने से पहले की।

विज्ञापन


अमेरिका और चीन पिछले कई महीनों से व्यापारिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका अब तक चीन के 250 अरब डॉलर से अधिक के सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगा चुका है। चीन ने भी जवाब में अमेरिकी आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम चीन के साथ कुछ करने के बेहद करीब हैं, लेकिन मैं नहीं जानता कि मैं ऐसा करना चाहता हूं क्योंकि अभी शुल्क और कर के रूप में अमेरिका को अरबों डॉलर मिल रहे हैं। इसीलिये अभी मुझे सच में मालूम नहीं।’’ उल्लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग ले रहे हैं। हालांकि लोगों की निगाहें शनिवार को ट्रंप-शी की होने वाली बैठक पर लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed